अमेरिका-ईरान जंग कब होगी खत्म? मार्को रूबियो ने बताई डेडलाइन, सेना की जरूरत नहीं

ईरान-अमेरिका युद्ध पर मार्को रूबियो का सबसे बड़ा अपडेट! तेहरान से किसी भी पल आ सकता है जवाब. क्या टल जाएगा महायुद्ध या बढ़ेगी तबाही? जानिए रूबियो ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य और ‘नो बूट्स ऑन ग्राउंड’ को लेकर क्या दी है बड़ी चेतावनी

Marco Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (फोटो सोर्स-ANI)

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक बड़ा अपडेट दिया है. रूबियो के मुताबिक, युद्ध रोकने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए शांति प्रस्ताव पर ईरान का जवाब ‘किसी भी पल’ आ सकता है. उन्होंने साफ किया कि यह जवाब आज या कल में मिल सकता है, जिससे यह तय होगा कि क्या खाड़ी क्षेत्र में शांति की कोई गुंजाइश बची है. जी-7 देशों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मार्को रूबियो ने अमेरिकी रणनीति पर बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा सैन्य अभियान बहुत प्रभावी रहा है और अमेरिका को जमीन पर सेना उतारने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रूबियो ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता अब काफी कमजोर हो चुकी है और अमेरिका अपनी हवाई शक्ति और तकनीक के दम पर ही दबाव बनाए रखने में सक्षम है.

विज्ञापन

हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर दुनिया को चेताया

रूबियो ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक समुदाय, विशेषकर एशियाई देशों को सतर्क किया. उन्होंने कहा कि ईरान इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ‘टोल’ वसूलने या उन्हें रोकने की कोशिश कर सकता है. रूबियो ने दोटूक कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केवल अमेरिका की नहीं है; बल्कि उन देशों को भी आगे आना होगा जिनका व्यापार इस रास्ते से होता है.

15 सूत्रीय प्रस्ताव और 6 अप्रैल की डेडलाइन

गौरतलब है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है. हालांकि ईरान के कुछ अधिकारियों ने इसे अपमानजनक बताया है, लेकिन रूबियो का मानना है कि वार्ता की टेबल पर हल निकलने की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है. इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दिया है, जिसे तेहरान के लिए आखिरी मौके के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ