मिडिल ईस्ट जंग से पाकिस्तान बेहाल, आसमान पर पहुंची पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 321 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी बीच फिर शाहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये बढ़ा दीं। इससे पाकिस्तानी पर मंहगाई का बुरा असर हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

PETROL-DIESEL.jpg_556e76
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट युद्ध का आज 8वां दिन है। इस युद्ध का पाकिस्तान पर असर होने लगा है। पहले से कंगाल पाकिस्तान अब और कंगाली की तरफ बढ़ने लगा है। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी बीच फिर शाहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये बढ़ा दीं। इससे पाकिस्तानी पर मंहगाई का बुरा असर हुआ है।

मिडिल ईस्ट जंग का पाक पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस तरह से कहें कि पाकिस्तान फ्यूल संकट में डूब गया है। शाहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये बढ़ा दीं हैं। सरकार ने इसके पीछे वैश्विक तेल मूल्यों का हवाला दिया है। पूरे पाकिस्तान में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और दहशत में खरीदारी की जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के पास अभी तक महज 26 दिन का फ्यूल बचा है। कम फ्यूल के चलते पाक में वर्क-फ्रॉम-होम और ऑनलाइन क्लास का आदेश जारी कर दिया गया है। फ्यूल पर बढ़ी नई कीमतें शनिवार को रात 12 बजे से लागू होंगी। पाकिस्तान में कीमतें बढ़ने के बाद डीजल का भाव 335.86 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का रेट 321.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मामले में पाक के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब के साथ एक प्रेस वार्ता कर इसका ऐलान किया था। अली मलिक ने कहा कि था कि मिडिल ईस्ट जंग पर बात करते हुए कहा कि यह संघर्ष सीमा पार कर चुका है। इसकी वजह पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं। अली ने यह भी कहा कि विभिन्न उत्पादों की कीमतों में 50 से 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ