US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरान के बाद क्यूबा को निशाना बनाने की बात कह पलटे ट्रंप

युद्ध अब 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है. स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, दोनों तरफ हमले और जवाबी कार्रवाई जारी हैं. इरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की नई सैल्वो दागी. एक मिसाइल तेल अवीव के व्यस्त कमर्शियल स्ट्रीट पर गिरी, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए.

Iran war LIVE

युद्ध अब 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है. स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, दोनों तरफ हमले और जवाबी कार्रवाई जारी हैं. इरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की नई सैल्वो दागी. एक मिसाइल तेल अवीव के व्यस्त कमर्शियल स्ट्रीट पर गिरी, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए. इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया. इससे पहले इजराइल ने इरान के दो परमाणु केंद्रों और औद्योगिक साइट्स पर हमले किए. इस्फाहान, तेहरान, वेस्ट अजरबैजान और अन्य इलाकों में सैन्य, मिसाइल और औद्योगिक ठिकानों पर भी हमले किए गए.

विज्ञापन

सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर इरानी मिसाइल और ड्रोन हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए. कई रिफ्यूलिंग प्लेन क्षतिग्रस्त हुए. लेबनान से इजराइल पर हमले जारी, लेकिन मुख्य फोकस अभी इरान-इजराइल एक्सचेंज पर है. जंग शुरू होने से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 2000 से ज्यादा हो चुकी है.

विज्ञापन

ईरान और इजरायल-अमेरिकी की जंग के 29वें दिन होने वाले घटनाक्रमों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

अमेरिका के कई छोटे बड़े शहरों में आज नो किंग्स इन अमेरिका विरोध प्रदर्शनों के तीसरे संस्करण आयोजित हो रहे हैं. ये राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे गैर राजनितिक विरोधियों के आंदोलन की तीसरी बड़ी लहर हैं. ये आंदोलन इसबार Iran War की अमेरिकिओं के लिए प्रासंगिकता, आप्रवासन नीतियों और ट्रम्प प्रशासन की तानाशाही जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेंगे . एक आकलन के मुताबिक जून 2025 में हुए ऐसे आयोजन में 50 लाख और अक्टूबर 2025 में 70 लाख लोग शामिल हुए थे. कई संगठन एक सूत्र में बंधकर Trump के विरोध में 3000 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

ईरान के बाद क्यूबा को निशाना बनाने की बात कह पलटे ट्रंप

मियामी में एक इन्वेस्टमोंट समिट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वास्तव में यह चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमने एक महान सेना बनाई है... और वैसे, अगला नंबर क्यूबा का है, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में मीडिया से कहा, "दिखावा करिए कि मैंने यह नहीं कहा. कृपया, मीडिया इस बयान को नजरअंदाज करे." हालांकि, उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मचा दी है, क्योंकि वे पहले भी क्यूबा को "फ्रेंडली टेकओवर" करने की बात कह चुके हैं.

सऊदी अरब में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान ने सऊदी अरब स्थित अमेरिका के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं और कुछ रिफ्यूलिंग विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं.

हार्मज जलडमरूमध्य पर तनाव बरकरार, ट्रंप ने दी चेतावनी

ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे "मित्र देशों" के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी है, लेकिन अन्य के लिए यह मार्ग अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान 6 अप्रैल तक हार्मज का रास्ता पूरी तरह नहीं खोलता, तो वह ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को पूरी तरह नष्ट करने का आदेश देंगे.

तेहरान और आसपास के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले

इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के सैन्य व रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। राजधानी में कम से कम 10 भीषण विस्फोटों की आवाज सुनी गई। शनिवार सुबह तेहरान और इस्फ़हान के आसमान में काला धुआं देखा गया। इजरायली हवाई हमलों ने इन शहरों के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ