तुमसे तो कहीं अच्छी 'मूरत' तुम्हारी है..., गर्लफ्रेंड की याद में शख्स ने किया ये काम

Viral News, Girlfriend, Girlfriend doll, doll Girlfriend, marry to doll, Trending News
विज्ञापन

Viral News: प्यार कब और किससे हो जाए, कहा नहीं जा सकता। और जिससे हो जाए, उसे भुलाया भी नहीं जा सकता। ये बातें प्रेम रस में डूबे लोग अक्सर कहते हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक शख्स की गर्लफ्रेंड उसे छोड़ गई तो उसने प्रेमिका जैसी एक डॉल बना ली। इतनी ही नहीं, उससे शादी भी की और तीन बच्चे भी हुए।

यहां का है ये अनोखा मामला

जानकारी के मुताबिक मामला कोलंबिया के बोगोटा का है। यहां क्रिश्चियन मोंटेनेग्रो नाम का एक शख्स रहता है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी नेतालिया नाम की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। काफी समय साथ रहने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह क्रिश्चियन को छोड़कर चली गई।

विज्ञापन

तीन बच्चे भी हुए!

नेतालिया की याद में क्रिश्चियन परेशान हो गया। वह सदमे में चला गया। इसी दौरान उसने नेतालिया जैसी गर्लफ्रेंड की डॉल बनाने का फैसला किया। इसके बाद उसने अपने लिए डॉल बनाई। बताया गया है कि उसने डॉल से ईसाई रितिरिवाजों के तहत शादी भी की। उसे दिन रात प्यार करने लगा। फिर क्रिश्चियन ने तीन बच्चों के भी डॉल बनाए।

विज्ञापन

क्रिश्चियन ने लोगों को दिया ये जबाव

रिपोर्ट के अनुसार, क्रिश्चियन अब अपने आर्टीफिशियल परिवार के साथ खुश है। हालांकि आसपास और जानने वाले लोग क्रिश्चियन की इस बात से हैरान होते हैं, लेकिन क्रिश्चियन का कहना है कि उसे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अपने खुद के बनाए परिवार के साथ खुश है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ