News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pakistan Army Chief US Visit: पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर को अमेरिका की ओर से बुलावा आया है। अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर 14 जून को वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम आयाजित होगा। इसके लिए अमेरिका ने मुनीर को आमंत्रित किया है। इसको लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह खबर भारत के लिए कुटनीतिक और सामरिक तौर पर एक बड़ा झटका है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘ये वही व्यक्ति है जिसने पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले भड़काऊ और उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। सवाल उठता है कि अमेरिका की मंशा क्या है? अभी अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ने भी बयान दिया था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान, अमेरिका का एक ‘शानदार साझेदार’ है। मोदी सरकार कह रही है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, ऐसे में पाकिस्तानी सेना प्रमुख का अमेरिकी सेना दिवस में बतौर अतिथि शामिल होना निश्चित ही गंभीर चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ेंः कैसे हुआ अमेरिका-चाइना टैरिफ वॉर खत्म? ट्रंप के बाद व्हाइट हाउस ने भी की पुष्टि
जयराम रमेश ने आगे लिखा कि ट्रंप प्रशासन लगातार ऐसे बयान दे रहा है जिसके यही मायने निकाले जा सकते हैं कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू में रखकर देख रहा है। अमेरिका सहित पूरी दुनिया को पाकिस्तान की आतंकवाद-समर्थक भूमिका से अवगत कराकर लौटे प्रतिनिधिमंडल का प्रधानमंत्री अभी स्वागत-सत्कार कर ही रहे हैं और उसी वक्त वॉशिंगटन डीसी से इस तरह की खबरें आ रही हैं, जो भारत की कूटनीतिक स्थिति को और असहज बनाती हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री को अब अपनी हठ और प्रतिष्ठा की चिंता छोड़कर एक सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए, ताकि राष्ट्र अपनी सामूहिक इच्छा-शक्ति को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सके और देश के सामने एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया जा सके। दशकों की कूटनीतिक प्रगति को इतनी आसानी से कमजोर नहीं होने दिया जा सकता।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए तनाव के बाद आसिम मुनीर की यह पहली विदेश यात्रा है। मुनीर का अमेरिका जाना भारत के लिए एक झटके की तरह है। गौरतलब है कि इस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म दिन भी है। ऐसे में मुनीर का दौरा महत्वपूर्ण होने वाला है। अब देखने वाली बात यह है कि भारत की इस दौरे को लेकर क्या प्रतिक्रिया होगी?
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।