---विज्ञापन---

दुनिया

‘कट्टरपंथी और वामपंथी पागल हैं’, लॉस एंजेलिस में हिंसा-विरोध प्रदर्शन पर फिर बोले US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप

Los Angeles Protest: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद लॉस एंजेलिस के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर लॉस एंजेलिस को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने वामपंथियों और कट्टरपंथियों को पागल बताया है। उन्होंने परमाणु हथियारों, मध्य पूर्व के देशों और अमेरिका के सैन्य कर्मियों को लेकर भी बयान दिया है।

Los Angeles Protest: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस के हालातों पर एक बार फिर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मुझे लॉस एंजिल्स को बचाने में मदद करने पर बहुत गर्व है। हमने जो किया, वह नहीं किया होता तो लॉस एंजेलिस अबतक जलकर राख हो गया होता और हिंसा-प्रदर्शन खत्म नहीं होती। कट्टरपंथी और वामपंथी पागल हैं, जिनसे आप निपट रहे हैं। वे सख्त और चतुर हैं। उनमें से कई को शायद वेतन भी मिलता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के सैन्य कर्मियों को मध्य पूर्व के कुछ देशों से बाहर निकाला जा रहा है, क्योंकि वहां रहना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। सरकार देखेगी कि क्या हो सकता है? सैन्य कर्मियों को बाहर निकलने का नोटिस दे दिया है। मध्य पूर्व के देशों के बाद परमाणु हथियार नहीं हो सकते। उन्हें परमाणु हथियार रखने की अनुमति दी ही नहीं जाएगी। इससे पहले लॉस एंजेलिस में हिंसा को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘विदेशी आक्रमण’ करार दिया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ट्रंप ने बीते दिन भी दिया था बयान

लॉस एंजेलिस के हालातों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिन भी एक बयान दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में पहुंचे थे। कार्यक्रम में अपने भाषण में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लॉस एंजेलिस में 2000 से ज्यादा नेशनल गार्ड्स तैनात कर दिए गए हैं। अमेरिका में घुसकर माहौल खराब करने और हिंसा फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि दुश्मनों को अमेरिका के किसी भी शहर को कब्जाने नहीं देंगे। लॉस एंजिलस कभी अमेरिका का सबसे खूबसूरत, साफ और सुरक्षित शहर था, लेकिन आज इस शहर में क्राइम का बोलबाला है। आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं और आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। अप्रवासियों को किसी ने भड़काया है, इसलिए वे हिंसा और विरोध प्रदर्शन करने पर उतर आए, लेकिन किसी को अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने नहीं दी जाएगी।

First published on: Jun 12, 2025 07:07 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola