Iran Israel War: गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर होर्मुज स्ट्रेट में हुआ हमला, 20 क्रू मेंबर किए गए रेस्क्यू

गुजरात की ओर जा रहे एक थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई. ओमान की नौसेना ने 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया, जबकि कुछ लोग अब भी जहाज पर फंसे बताए जा रहे हैं.

Strait of Hormuz attack

Credit: Social Media

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर एक और बड़ी घटना सामने आई है. गुजरात की ओर जा रहे थाईलैंड के एक कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिसके बाद वो क्षतिग्रस्त हो गया. इस अटैक के बाद जहाज में आग लग गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जानकारी के मुताबिक, ये जहाज मायूरी नारी (Mayuree Naree) नाम का थाई-फ्लैग्ड कार्गो वेसल था, जो संयुक्त अरब अमीरात से निकलकर भारत के गुजरात पर मौजूद बंदरगाह की ओर जा रहा था. बुधवार को जब जहाज ओमान के उत्तरी तट से करीब 11 नॉटिकल मील दूर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था, तभी उस पर दो अज्ञात प्रोजेक्टाइल आकर गिरे.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच जापान ने खोला तेल भंडार, अपनी तिजोरी से निकालेगा 45 दिनों का रिजर्व ऑयल, ऐसा करने वाला बना पहला G7 देश

विज्ञापन

जहाज में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

प्रोजेक्टाइल लगने के बाद जहाज के पिछले हिस्से और इंजन रूम के पास विस्फोट हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई. स्थिति बिगड़ने पर क्रू मेंबर्स को जहाज छोड़ना पड़ा. ओमान की नौसेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और लाइफबोट के जरिए समुद्र में उतरे 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया. उन्हें ओमान के तटीय इलाके में पहुंचाया गया. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर मौजूद तीन क्रू मेंबर अब भी लापता बताए जा रहे हैं और माना जा रहा है कि वो जहाज के इंजन रूम के आसपास फंसे हो सकते हैं.

बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हमला

हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की अभी तक आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है. समुद्री सुरक्षा संबंधी चर्चाओं में इस घटना को तेहरान से जुड़े तनावों से जोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी समूह या देश ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. थाई नौसेना और समुद्री सुरक्षा अधिकारियों दोनों ने कहा है कि हमले में एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल का इस्तेमाल किया गया था और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है और यहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति गुजरती है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं ग्लोबल शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ