ईरान युद्ध के बीच जापान ने खोला तेल भंडार, अपनी तिजोरी से निकालेगा 45 दिनों का रिजर्व ऑयल, ऐसा करने वाला बना पहला G7 देश

जापान क्रूड ऑयल के लिए बहुत ज्यादा मिडल ईस्ट देशों पर निर्भर है. ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव की वजह से क्रूड ऑयल की सप्लाई पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

OIL japan

ऐसा करने वाला जापान G7 देशों के समूह में पहला देश बन गया है.

विज्ञापन

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच जापान ने एनर्जी मार्केट को स्थिर करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने बुधवार को ऐलान किया कि जापान अपने रणनीतिक तेल भंडार का एक हिस्सा जारी करेगा. ऐसा करने वाला वह G7 देशों के समूह में पहला देश बन गया है.

प्रधानमंत्री ताकाइची ने टोक्यो में बताया कि जापान 16 मार्च से अपने निजी क्षेत्र के तेल भंडार से 15 दिनों की खपत के बराबर और सरकारी तेल भंडार से एक महीने की खपत के बराबर तेल बाजार में जारी करने की योजना बना रहा है. इस कदम का मुख्य मकसद खाड़ी में जारी ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से सप्लाई की बाधा और कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को कम करना है.

विज्ञापन

जापान क्रूड ऑयल के लिए बहुत ज्यादा मिडल ईस्ट देशों पर निर्भर है. ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव की वजह से क्रूड ऑयल की सप्लाई पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. इसी वजह से जापान ने यह कदम उठाया है.

जापान का यह फैसला प्रमुख ऊर्जा उपभोक्ता देशों के बीच हुई चर्चाओं के बाद आया है. भारत जैसे देश फिलहाल अपने रणनीतिक भंडार को न छूने की नीति पर चल रहे हैं, वहीं जापान ने बाजार में अतिरिक्त तेल सप्लाई करके कीमतों को काबू में रखने का जोखिम भरा लेकिन कड़ा फैसला लिया है. अब देखना ये होगा कि क्या अन्य G7 देश भी जापान की राह पर चलते हैं या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ