Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पूरा देश भारतीय सेना पर गर्व जता रहा है। वहीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की ब्रीफिंग पर बात की। भारत की एयर स्ट्राइक के बीच भी पाकिस्तान अपनी गीदड़ भभकियां देने से बाज नहीं आया। पाक मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला। आइए आपको भी बताते हैं हनीफ अब्बासी ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: 9 इलाकों पर ही एयर स्ट्राइक क्यों? जानें व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी ने क्या कहा?
गीदड़भभकी देने से नहीं आए बाज
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। पाक मंत्री हनीफ अब्बासी ने जहर उगलते हुए गीदड़भभकी दी। उन्होंने लाइव आकर अपने मुल्क को संबोधित किया। साथ ही कहा कि एयर स्ट्राइक का जवाब अब हम देंगे, इसके बदले सौ-सौ को मारा जाएगा।
पुराने हमलों से पल्ला झाड़ा
हनीफ ने आगे कहा कि हम पहले ही भारत को क्लीयर कर चुके थे कि हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। मुंबई और दिल्ली में हुए हमले से भी हमारा कोई लेना-देना नहीं रहा है। ऐसे ही कश्मीर पर भी हमने हमला नहीं किया है क्योंकि वो हमारे भाई हैं।
एयर स्ट्राइक को बताया नाइट मेयर
पाकिस्तान के मंत्री ने मुल्क को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए ये एक नाइट मेयर था। हमारी आर्मी, मंत्री और पाकिस्तानी की आवाम रात भर जागी है। हम एक पल के लिए भी नहीं सोए। अब इसके बदले के लिए भारत को तैयार रहना चाहिए, इन सब के बाद हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।
पानी बंद करने पर की बात
हनीफ यहां भी चुप नहीं हुए उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पर हमला करना हमारे लिए बाएं हाथ का खेल था। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया और अभी हमने ट्रेलर दिखाया है। हमारा पानी बंद किया है हम उन इंस्टॉलेशन को तबाह करेंगे और हमला करेंगे।