9 इलाकों पर ही एयर स्ट्राइक क्यों? जानें व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी ने क्या कहा?

Operation Sindoor: विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि क्यों ये 9 जगह चुनी गई हैं?

operation sindoor (7)
विज्ञापन

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने बुधवार की सुबह पाकिस्तान के 9 इलाकों पर एयर स्ट्राइक करके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। वहीं विंग कमांड व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए ऑपरेशन की ब्रीफिंग की। व्योमिका ने बताया कि स्थानों का चयन ऐसे किया गया था जिससे नागरिकों को नुकसान न पहुंचे। साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर पाकिस्तान के इन नौ ठिकानों को ही निशाना क्यों बनाया गया?

यह भी पढ़ें: भारत की एयर स्ट्राइक से मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सबसे बड़ी खबर

Advertisment

मुरीदके को क्यों बनाया गया निशाना?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्योमिका ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया। वहीं इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने आतंकी ठिकानों के विनाश का वीडियो भी शेयर किया। इन नौ ठिकानों में मुरीदके भी शामिल है। यहां 2008 के मुंबई हमलों के अपराधियों डेविड हेडली और अजमल कसाब ने ट्रेनिंग ली थी।

क्यों चुनी गईं ये जगह?

वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरीदके के अलावा आतंकी ठिकानों के बारे में भी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि एयर स्ट्राइक में पीओके के कोटली में मरकज अब्बास, बरनाला में मरकज अहले हदीस, सरजाल कैंप, महमूना कैंप, बिलाल, बहावलपुर, गुलपुर, सवाई कैंप को भारतीय सेना ने निशाना बनाया। नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान से बचाने के लिए इन इलाकों को हमले के लिए चुना गया।

विज्ञापन

विदेश सचिव ने क्या कहा?

विदेश सचिव ने भी इस पर बात करते हुए बताया कि ये हमला जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था। पहलगाम में आतंकियों ने बेरहमी से मासूमों को सिर में गोली मार दी थी वो भी उनके परिवार के सामने। इस एयर स्ट्राइक से हमने ये साबित किया है कि किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भारतीय खुफिया एजेंसियां आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ