छतों से कूद रहे लोग, इस देश में बाढ़ से इतने बिगड़े हालात; अब तक 120 मौतें... 60 लापता

World Latest News: दो दिन से जारी बारिश के कारण नेपाल में बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बाढ़ के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। आलम यह है कि लोग छतों के ऊपर फंसे हुए हैं। पुलिस और बचाव दल की टीमें लोगों को निकालने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। विस्तार से स्थिति के बारे में जानते हैं।

nepal flood
विज्ञापन

World News in Hindi: नेपाल में बाढ़ भयावह हो चुकी है। अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 120 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। पुलिस जिपलाइन का उपयोग करके लोगों को निकालने में जुटी है। बचाव दल की टीमों ने अब तक 3 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन के कारण हादसे हो रहे हैं। राजधानी काठमांडू के आसपास की घाटी पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। रविवार को भी दर्जनों लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। पानी से बचने के लिए लोग घरों की छतों पर अटके हैं। हेलीकॉप्टरों और राफ्टिंग नौकाओं की मदद रेस्क्यू में ली जा रही है।

अभी जारी रहेगी बारिश

मंगलवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों का आपस में संपर्क टूट गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 60 लोग लापता हुए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। काठमांडू में भारी बारिश के चलते बागमती नदी उफान पर है। यहां फंसे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा रहा है। एक महिला रेस्क्यू के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गई। आशंका है कि आने वाले दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

काठमांडू के पूर्व में पड़ते शहर भक्तपुर में जानलेवा हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घर ढहने के कारण 4 साल की बच्ची और एक गर्भवती महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पश्चिमी इलाके धाडिंग में एक मलबे में दबी बस से 2 शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत 12 लोग सवार थे। दक्षिण-पश्चिम में मकवानपुर स्थित ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशिक्षण केंद्र में भी बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन से छह फुटबॉल खिलाड़ियों के मारे जाने की सूचना मिली है। दक्षिणी काठमांडू घाटी में नक्खू नदी में तेज बहाव में चार लोग बह गए हैं, जिनका सुराग नहीं लगा है। लोगों की मदद के लिए यहां घंटों तक बचाव दल की टीमें नहीं पहुंच सकीं।

विज्ञापन

10 हजार पुलिसकर्मी फील्ड में उतारे

बहाव इतना तेज था कि एक ट्रक भी इसमें बह गया। कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। लोग पूरी रात एक ऊंची जगह पर ठंड से लड़ते रहे। इस इलाके में सभी घर पानी में डूब चुके हैं। सरकार के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि भीषण बाढ़ से निपटने के लिए 10 हजार पुलिसकर्मियों को फील्ड में उतारा गया है। स्वयंसेवकों और सेना की मदद भी रेस्क्यू ऑपरेशन में ली जा रही है। नेपाली सरकार ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है। वहीं, काठमांडू घाटी में रात के समय वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ