हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Israel Palestine Conflict: 'हम तैयार हैं', हमास के हमले के बाद जो बाइडेन का इजरायल को समर्थन

Joe Biden Supports Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Israel Palestine Conflict: Joe Biden support Israel

Joe Biden Supports Israel: फिलिस्तीन के आतंकी समूह हमास ने शनिवार तड़के इजरायल पर हमला कर दिया। हमास ने 5000 रॉकेट दागे और कई सैन्य वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस हमले में कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हजारों लोग घायल हैं। हमास के हमले के बाद इजरायल को दुनियाभर के शीर्ष नेताओं का समर्थन मिल रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को समर्थन देने का ऐलान किया है। बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा कि फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास द्वारा इजरायल पर हमला शुरू करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ‘समर्थन के सभी उचित साधन’ देने के लिए तैयार है।

इजरायल को अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार

नेतन्याहू से बात करने के बाद जो बाइडेन ने एक बयान में कहा- “मैंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को स्पष्ट कर दिया है कि हम सरकार और इजरायल के लोगों को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।” इजरायल को अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। संयुक्त राज्य अमेरिका इस स्थिति में लाभ चाहने वाले किसी भी अन्य इजरायल विरोधी दल के खिलाफ चेतावनी देता है।” बेंजामिन नेतन्याहू ने बाइडेन को इस समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

एंटनी ब्लिंकन ने भी की निंदा 

वहीं इजरायली पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया- “अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया और जोर दिया कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है। उन्होंने इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का पूरा समर्थन किया है।” प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि एक सशक्त और लंबा अभियान जरूरी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी हमास के हमलों की निंदा की है।

ये भी पढ़ें: Israel Palestine Conflict: हमास ने अचानक क्यों किया इजरायल पर हमला? ‘सबसे बड़ी लड़ाई’ की पूरी कहानी

विज्ञापन

एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “हम हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायल के खिलाफ किए गए भयावह हमलों की निंदा करते हैं। इजरायल की सरकार और लोगों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं। इन हमलों में मारे गए इजरायली लोगों के प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola