कौन हैं जनरल माजिद खादेमी? जो बने ईरान के नए इंटेलिजेंस चीफ, इजरायली सेना की क्या तैयारी?

Israel Iran War: इजरायल-ईरान तनाव में IRGC के प्रमुख मोहम्मद काजेमी की मौत हो गई थी। अब इजरायली सेना का सामना करने के लिए ईरान ने अपना नया खुफिया प्रमुख माजिद खादमी को बनाया है। आइए जानते हैं खादेमी के बारे में।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच तनाव हर दिनबढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ मोहम्मद काजेमी की मौत हो गई थी। अब आईआरजीसी ने अपने नए प्रमुख की घोषणा की है। मोहम्मद काजेमी की मौत के पूरे 6 दिन बाद मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने जनरल माजिद खादेमी को नया इंटेलिजेंस चीफ बनाया है। मोहम्मद काजेमी अपने दो गार्ड अधिकारियों-हसन मोहाघेग और मोहसेन बाघेरी के साथ रविवार को मारे गए थे।

कौन हैं खादेमी?

खादेमी पहले ईरान के रक्षा मंत्रालय में खुफिया सुरक्षा संगठन के प्रमुख हुआ करते थे। वे इस सुरक्षा संगठन में अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। खादेमी का IRGC में अनुभव पुराना है और वह कई जासूसी से संबंधित गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी एक खास इकाई आईआरजीसी विभाग के अंदर की खबरों को बाहर जाने से रोकने का काम करती थी, जिसके बारे में खूब चर्चाएं होती है। वे अयातुल्लाह अली खामेनेई की राजनीति में भी विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

खादेमी के लिए भविष्य चुनौतीभरा होगा!

माजिद खादेमी के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह समय ईरान के लिए संघर्षों से गुजर रहा है। अयातुल्लाह के जीवन और उनकी सत्ता भी खतरे के घेरे में हैं। वहीं, दूसरी ओर इजरायल का मिसाइल अटैक और ट्रंप के बयानों से ईरान घिरा हुआ है। दोनों देशों के बीच टकराव का आज आठवां दिन है। दोनों सेनाओं ने अपने आर्मी बेस कैंप्स को मजबूत कर दिया है।

इरान के कई कमांडरों ने गंवाई जान

यह समय खादेमी के लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि ईरान ने अपने कई मजबूत और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को खो दिया है, जिसमें  IRGC कमांडर हुसैन सलामी, जनरल मोहम्मद बघेरी, और जनरल गुलामअली राशिद भी शामिल हैं। उनकी मौत इजरायल के एयर स्ट्राइक से हुई है, जो उन्होंने अपने 200 फाइटर जेट्स की मदद से किए थे। इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर स्टेशन्स नतांज और फोरदो और सैन्य अड्डों पर अटैक किया है।

विज्ञापन

इजरायली सेना की क्या तैयारी?

हालांकि, इजरायल की आर्मी लगातार अटैक कर ईरान को चकमा दे रही है लेकिन नए इंटेलिजेंस चीफ के बाद थोड़ा घबराना सतर्कता दिखाना जरूरी है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोला है- “5 दिनों में दूसरी बार, आईडीएफ (IDF) ने ईरान के वॉरटाइम चीफ ऑफ स्टाफ, शासन के टॉप मिलिट्री कमांडर को मार गिराया है। वहीं, खुफिया जानकारी के आधार पर मध्य तेहरान में इजरायल की एयरफोर्स के हमले में ईरान के सबसे सीनियर सैन्य अधिकारी और खामेनेई के सबसे करीबी आर्म्ड एडवाइजर अली शादमानी की भी मौत हो गई है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ