ईरान को पहुंची गहरी चोट! US-इजरायल हमले में अब तक 201 लोगों की मौत, 747 घायल

हमलों की दहशत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ईरान के कुल 31 प्रांतों में से 24 पर विभिन्न स्थानों पर हमले दर्ज किए गए हैं. तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जहां धुआं उठता दिखा और लोग घबराहट में इधर-उधर भागते नजर आए.

Iran
विज्ञापन

ईरान में अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर हमलों के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है. ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मेहर न्यूज एजेंसी को दिए बयान में बताया कि इन हमलों से देश के 24 प्रांत प्रभावित हुए हैं, जहां अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है और 747 घायल हुए हैं. रेड क्रिसेंट के प्रवक्ता मोक्ताबा खालेदी ने कहा कि इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी की आशंका है, क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जारी हैं.

ईरान के 24 प्रांतों में फैली दहशत!


हमलों की दहशत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ईरान के कुल 31 प्रांतों में से 24 पर विभिन्न स्थानों पर हमले दर्ज किए गए हैं. तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जहां धुआं उठता दिखा और लोग घबराहट में इधर-उधर भागते नजर आए. ईरानी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में सैन्य ठिकानों के अलावा कुछ नागरिक इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें एक लड़कियों के स्कूल पर हमले की खबर ने विशेष रूप से आक्रोश पैदा किया है.

विज्ञापन

220 से अधिक बचाव दल तैनात


रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में 220 से अधिक बचाव दल तैनात किए गए हैं, जो लगातार राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मलबे हटाने का काम रात-दिन जारी है. ईरान सरकार ने इन हमलों को ‘अमेरिका-इजराइल की संयुक्त आक्रामकता’ करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और जवाबी कार्रवाई में इज़राइल तथा क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं.

ट्रंप ने कहा- ‘मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस’


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को ‘मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस’ का नाम दिया है और कहा है कि इसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना तथा क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने ईरानी जनता से अपील की है कि वे अपने शासकों के खिलाफ उठ खड़े हों. वहीं, इजराइल ने इसे ‘पूर्वनियोजित हमला’ बताते हुए कहा कि यह उसके अस्तित्व के लिए खतरे को दूर करने की कार्रवाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ