'ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा', इजरायली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान

इजरायल को प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि इजरायली हमलों में खामेनेई के मारे जाने की संभावना है.

Iran Israel War

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

इजरायल को प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान संग जारी संघर्ष के बीच भारतीय समयानुसार देर रात देश को संबोधित किया. अपने बयान में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन जारी रहेगा. उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि इजरायली सेना ने सुप्रीम लीडर खामेनेई के आवास और ऑफिस पर कई हमले किए. नेतन्याहू ने ईरान की जनता से भी सड़क पर उतरने की अपील की.

ईरानी जनता को सीधे संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि ये हमले ‘एक पीढ़ी का अवसर’ हैं, अब तेहरान का शासन उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. उन्होंने लोगों से ‘सड़कों पर उतर आने’ और ‘ऐतिहासिक मिशन’ के लिए एकजुट होने की अपील की. इजरायल ने दावा किया कि खामेनेई का परिसर नष्ट कर दिया गया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कई सदस्य मारे गए. नेतन्याहू ने ईरानी नागरिकों से ‘सड़कों पर उतरकर काम पूरा करने’ का आह्वान किया, ताकि देश का नेतृत्व को उखाड़ फेंका जा सके.

Advertisment

गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमले शुरू किए. इन हमलों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘विशाल अभियान’ करार दिया. इसका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को ध्वस्त करना और परमाणु खतरे को समाप्त करना बताया गया. तेहरान में विस्फोटों की खबरें आईं, खासकर सर्वोच्च नेता के परिसर के निकट, जहां मिसाइल स्थलों और शासन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने देश की रक्षा का वचन दिया, जबकि रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इजरायल व खाड़ी में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ड्रोन व मिसाइल हमले किए. ईरानी राज्य मीडिया के अनुसार, रात भर चली गोलीबारी में कम से कम 201 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हुए. यह संघर्ष मध्य पूर्व में तनाव को चरम पर ले गया है, जहां ईरान ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ