Iran Israel War: पिछले 12 दिनों से ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में एक बार फिर से अमेरिका ने एंट्री मारी है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया है। इस बात की घोषणा प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर की है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों ने सीजफायर की बात पर पूरी तरह से सहमति बनाई है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण रूप से युद्ध विराम होगा। हालांकि अभी तक दोनों देशों की तरफ से ट्रंप के इस ऐलान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रंप के ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के ऐलान का बाजार पर क्या असर पड़ेगा?
ट्रंप द्वारा इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान का बाजार के कई फैक्टर्स पर असर पड़ेगा। इसमें शेयर मार्केट, तेल, इंवेस्टर्स सेंटिमेंट्स, और डीफेस स्टॉक्स जैसे मार्केट फैक्टर्स शामिल हैं।
शेयर मार्केट का प्रदर्शन
इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर मार्केट पर इसका अच्छा असर पड़ सकता है। ईरान-इजरायल के बीच तनाव कम होने पर ग्लोबल मार्केट पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। जैसा इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम विराम के दौरान देखने को मिला था। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय S&P 500 में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। उस दौरान भारत में NIFTY और Sensex ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
तेल कीमतों में आएगी गिरावट
डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर ऐलान का तेल मार्केट पर काफी गहरा असर पड़ सकता है। इससे ग्लोबल मार्केट में तेल कीमतों में गिरावट आएगी और भारत समेत एशिया के कई देशों में तेल आपूर्ति पर खतरा कम होगा। इसके अलावा, इन्वेस्टर्स रिस्क प्रीमियम को भी हटा सकते हैं, जिससे तेल की बढ़ती कीमत पर रोक लग सकती है।
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल के बीच 24 घंटों में पूर्ण युद्धविराम, ट्रंप ने दोनों देशों को दी बधाई
इस पर पड़ेगा सबसे गहरा असर
ट्रंप के युद्धविराम विराम की घोषणा का सबसे गहरा असर डीफेस स्टॉक्स पर पड़ेगा। इस ऐलान से अमेरिका की रक्षा कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट देखी जा सकती है। ट्रंप द्वारा ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग से भी डीफेस के ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बढ़ गई थी। इस दौरान RTX, नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन (NOC) और लॉकहीड मार्टिन (LMT) जैसी कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी गई थी।
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
5 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
5 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
7 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
8 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
10 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
11 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines