ईरान-इजरायल के बीच 24 घंटों में पूर्ण युद्धविराम, ट्रंप ने दोनों देशों को दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच 11 दिनों से चल रहे युद्ध के 12वें दिन सीजफायर की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि यह सीजफायर अगले 6 घंटों शुरू होगा। ट्रंप ने इस युद्ध को ’12 दिन का युद्ध’ करार दिया है।

Israel-Iran war

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने इज़रायल और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक ‘पूर्ण और संपूर्ण युद्धविराम’ की घोषणा की है, जो अगले छह घंटों में शुरू होगा। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए बयान में ट्रम्प ने इसे ’12 दिन का युद्ध’ करार दिया और कहा कि 24 घंटों के बाद इस युद्ध को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने दोनों देशों की हिम्मत, साहस और बुद्धिमत्ता की तारीफ की। इसके साथ ही मध्य पूर्व में शांति की उम्मीद जताई।

दो चरणों में होगा सीजफायर

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में बताया कि सीजफायर की प्रक्रिया टोटल दो चरणों में होगी। इसमें पहले ईरान अपनी सैन्य गतिविधियों को बंद करके अगले 6 घंटे बाद 12 घंटे के लिए जंग को रोकेगा।

Advertisment

वहीं, दूसरे हिस्से में 12वें घंटे पर इजरायल भी युद्ध बंद कर देगा। इसके बाद 24 वें घंटे पर ये 12 दिनों का युद्ध आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएगा।

इस दौरान दोनों देश एक-दूसरे के साथ शांति और सम्मान से पेश आएंगे। ट्रम्प ने कहा, ‘ये जंग सालों तक चल सकती थी और मध्य पूर्व को बर्बाद कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब कभी नहीं होगा।’

ट्रंप ने दोनों देशों को दी बधाई

ट्रम्प ने दोनों देशों को बधाई देते हुए लिखा कि ‘मैं इजरायल और ईरान को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस 12 दिन के युद्ध को खत्म करने के लिए हिम्मत, साहस और समझदारी दिखाई।’ उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो ये सीजफायर मध्य पूर्व में मजबूत शांति की शुरुआत करेगा।

विज्ञापन

ट्रम्प ने अपने बयान को सकारात्मक अंदाज़ में खत्म किया, ‘ईश्वर इजरायल को आशीर्वाद दे, ईश्वर ईरान को आशीर्वाद दे, ईश्वर मध्य पूर्व को आशीर्वाद दे, ईश्वर अमेरिका को आशीर्वाद दे, और ईश्वर पूरी दुनिया को आशीर्वाद दे!’

विज्ञापन

IRGC ने दी थी चेतावनी

सीजफायर के ऐलान से पहले, ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल को सख्त चेतावनी दी थी। IRGC ने कहा कि ईरान अपनी आजादी, जमीन और देश की सुरक्षा पर किसी भी हमले का करारा जवाब देगा।

उन्होंने अपने ऑपरेशन को ईरान की शीर्ष सुरक्षा परिषद के साथ मिलकर किया गया बताया और इसे ‘छिपकर हमला और भागने’ की पुरानी रणनीति के अंत का संकेत कहा। IRGC ने अमेरिकी कार्रवाइयों को इजरायली सैन्य मंसूबों से जोड़ा और ‘जायोनी हुकूमत’ के खत्म होने तक लड़ने का वादा किया।

विज्ञापन

कतर ने खोला अपना एयरस्पेस

ट्रम्प का ये सीजफायर ऐलान मध्य पूर्व में शांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, कुछ खबरों में कहा गया कि ईरान ने अभी इस सीजफायर की पुष्टि नहीं की, जिससे इस समझौते पर थोड़ा सवाल उठ रहा है। इसके बावजूद कतर ने अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोल दिया है।

वहीं, अमेरिका-ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को ‘घर में छिपने’ की चेतावनी हटा ली है। ये इस बात का संकेत है कि अब और हमले की आशंका नहीं है। पूरी दुनिया अब इजरायल और ईरान के अगले कदमों पर नजर रखे हुए है, जो इस सीजफायर की कामयाबी तय करेंगे। हालांकि इस सीजफायर की मुख्य वजह कतर की मध्यस्था और अमेरिका का प्रस्ताव माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ