विदेश में फिर एक भारतीय मूल के बिजनेसमैन की हत्या हुई है। अमेरिका के बाद अब कनाडा में निशाना बनाया गया है। कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में दर्शन सिंह साहसी नामक 68 साल के भारतीय मूल के बिजनेस मैन व्यवसायी की हत्या कर दी गई। वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह (स्थानीय समय) यह हत्या की गई।
एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने बताया है कि गश्ती अधिकारियों को पीड़ित का शव मिला, उस समय वह जानलेवा चोटों से जूझ रहा था। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां घावों के कारण उसकी मौत हो गई। वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है।
मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि साहसी पर गोलीबारी का दक्षिण एशियाई व्यापारिक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली से जुड़ी हिंसा की घटनाओं से कोई संबंध नहीं दिखता। जांचकर्ताओं का मानना है कि संदिग्ध हमलावर अकेला था जब उसने बाहर निकलकर साहसी को गोली मारी। गोलीबारी में कथित रूप से शामिल एक सिल्वर टोयोटा कोरोला कार की निगरानी छवि भी जारी की है।
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में भारतीय IT कर्मचारी ने की मूनलाइटिंग, हो सकती है 15 साल की जेल; जानें इसे क्यों माना जाता है अपराध
इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बुधवार को दर्शन सिंह साहसी की हत्या की जिम्मेदारी ली। फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए गोल्डी ढिल्लन ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पीड़ित एक बड़े ड्रग व्यापार में शामिल था और उसने गिरोह की पैसे की मांग को कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया था।
इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बुधवार को दर्शन सिंह साहसी की हत्या की जिम्मेदारी ली।
फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए गोल्डी ढिल्लन ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पीड़ित एक बड़े ड्रग व्यापार में शामिल था और उसने गिरोह की पैसे की मांग को कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया था।
भारत और कनाडा में पुलिस एजेंसियों द्वारा पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है, तथा विदेशों में संचालित बिश्नोई नेटवर्क से इसके संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाबी पत्रकार गुरप्रीत सिंह सहोता ने दर्शन सिंह साहसी को एक “सज्जन व्यक्ति” बताया और कहा कि वह एबॉट्सफोर्ड के एक व्यवसायी थे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं भारतीय मूल के एशले जे टेलिस? चीन कनेक्शन का लगा आरोप; FBI ने किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
53 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
4 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
7 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
10 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
19 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
21 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines