IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की लगा दी क्लास

IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे टी-20 मुकाबले में हार मिली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने निराश किया है. जिसके कारण ही कई दिग्गज भारतीय टीम के प्रदर्शन से निराश हैं. जिसमें दिग्गज सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है.

Sunil Gavaskar on Team India

Sunil Gavaskar को आया Team India के बल्लेबाजों पर गुस्सा (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया से फैंस को मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें थी. जिसे इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने तोड़ दिया है. टीम इंडिया चौथे मुकाबले के खत्म होने के बाद सीरीज में 2-2 की बराबरी पर नजर आ रही है. चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर 248 रन बनाने में नाकाम रही. जिससे टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर बहुत ज्यादा नाराज हैं. उन्होंने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की हार पर बोले सुनील गावस्कर 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका मिलता है. इस मुकाबले में टीम इंडिया 248 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी. मुकाबले के बाद जियोहॉटस्टार से बात करते हुए दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘भारतीय टीम को सबसे पहले लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके में सुधार करना होगा. भारतीय बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो भारतीय टीम को सफलता नहीं मिलेगी.’ 

विज्ञापन

भारतीय टीम मौजूदा समय में वर्ल्ड चैंपियन है. लेकिन मैदान पर ऐसा नहीं नजर आ रहा है. जिसके बारे में महान बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने भी बात की है. चौथे मुकाबले में मिली हार के बाद पोस्ट मैच शो में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, ‘भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह से दबदबा बनाना होगा जैसा कि लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को करना चाहिए लेकिन इस मैच में इसकी जरा सी भी झलक देखने को नहीं मिली.’ 

अभिषेक और संजू पर बोले सुनील गावस्कर 

चौथे टी-20 मुकाबले में सिर्फ संजू सैमसन के बल्ले से ही अच्छी पारी देखने को मिली. जिसके बारे में बोलते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, ‘संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाज इसका बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा पाए. अभिषेक शर्मा ने खराब पारी खेली. उनके स्तर के हिसाब से यह स्वीकार्य नहीं है. ईशान किशन भी कीमो पॉल के जाल में पूरी तरह फंस गए. श्रेयस अय्यर शतक बनाने के बाद लय बरकरार नहीं रख पाए हैं.’ 

विज्ञापन

टीम इंडिया लगातार खराब गेंदबाजी कर रही है. जिसके बारे में भी बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि गेंदबाजी खराब रही है, लेकिन ये गेंदबाज अनुभवी नहीं हैं. वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं और उन्हें इसी तरह से सीख मिलेगी.’ इसके अलावा सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों की भी तारीफ की है. जिसमें कप्तान शाई होप का नाम भी शामिल है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ