नवरात्रि के व्रत के लिए कैसे बनाएं रामदाना लड्डू? स्वाद भी होगा अच्छा और दिनभर मिलेगी एनर्जी, जानें आसान रेसिपी

Ramdana Laddu Recipe,: क्या आप भी व्रत के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसका स्वाद भी अच्छा हो और खाने के बाद पेट भी लंबे समय तक भरा रहे और साथ ही, उसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहे? आइए आपको रामदाना लड्डू की आसान रेसिपी बताते हैं.

Ramdana Laddu Recipe,

घर पर कैसे बनाएं रामदाना लड्डू? (Image: AI)

नवरात्रि में व्रत रखते समय शरीर को एनर्जेटिक और एक्टिव बनाए रखने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है. लंबे समय तक बिना कुछ खाए रहने से थकान, कमजोरी और लो एनर्जी की समस्या हो सकती है. ऐसे में डाइट में कुछ ऐसे हेल्दी चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को भी देर तक भरा रखें. ऐसे में रामदाना लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. रामदाना प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और भूख को लंबे समय तक कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी इस लड्डू को घर पर बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगा रामदाना लड्डू?

व्रत के लिए रामदाना लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए होगा;

  • 200 ग्राम भुना हुआ रामदाना (चौलाई)
  • 150 से 200 ग्राम गुड़
  • 2 छोटे चम्मच देसी घी
  • पानी

कैसे बनाएं आसानी से व्रत के लिए रामदाना लड्डू?

रामदाना लड्डू बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस बनाना काफी आसान है. इसे बनाने के लिए;

विज्ञापन
  • एक कड़ाही लें और उसमें 1 चम्मच घी जाल दें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें.
  • अब उस कड़ाही में तोड़ा हुआ गुड़ और पानी डालें और धीमा आंच पर लगातार चलाते रहें.
  • गुड़ जब पूरी तरह पिघल जाए और उसमें झाग उठने लगे, तब आपका चाशनी को चेक करना होगा. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ का घोल की कुछ बूंदें टपकाएं.
  • अगर गुड़ पानी में न फैले और एक ही जगह इकट्ठा हो जाए, तो चाशनी तैयार है.
  • अब गैस को बंद कर दें और तैयार चाशनी में भुना हुआ रामदाना डालें और करछी से अच्छी तरह के उसे मिलाएं.
  • जब सामग्री अच्छे से मिल जाए, तो मिश्रण को हल्का गुनगुना होने दें और फिर हाथों में थोड़ा पानी या घी लगाएं और मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू आकार दें.
  • इस तरह आपका व्रत वाला राम लड्डू तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:  साबूदाना की खिचड़ी और खीर खाकर हो गए हैं बोर? ये 4 हेल्दी रेसिपी करें डाइट में शामिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ