Israel-Iran-Lebanon Conflict : इजराइल, ईरान और लेबनान विवाद को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी एशिया में सुरक्षा को लेकर जिस तरह की स्थिति बन रही है वह बेहद चिंताजनक है। यह बहुत जरूरी है कि यह विवाद क्षेत्रीय रूप से और ज्यादा न फैले। भारत सरकार ने इस मामले का समाधान निकालने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी का रास्ता अपनाने पर जोर दिया है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हम पश्चिमी एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की फिर से अपील करते हैं। इससे पहले भारत सरकार ने कहा था कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में आए बदलाव कर करीबी से नजर रखी जा रही है। सरकार ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि अगर बहुत जरूरी नहीं है तो ईरान की यात्रा करने से बचें।
ईरान में मौजूद भारतीयों को दी ये सलाह
बयान में कहा गया कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान समय में ईरान में रह रहे हैं उनसे अनुरोध किया जाता है कि वह सतर्क रहें और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें। बता दें कि ईरान ने मंगलवार को इजराइल पर रॉकेट से हमले किए थे। ये हमले तेहरान समर्थित हमास और हिजबुल्ला के नेताओं की मौत का बदला लेने के लिए किए गए थे। इजराइल की एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद स्थिति और गंभीर हुई है।
ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल के बीच जंग! एयरपोर्ट जाने से पहले चेक करें एडवायजरी
इजराइल-ईरान के बीच क्या चल रहा है?
ईरान ने बुधवार को कहा कि इजराइल पर उसका हमला पूरा हो चुका है। लेकिन यह भी कहा कि अगर इजराइल ने उसे उकसाने की कोशिश की तो वह जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमारा एक्शन पूरा हो चुका है लेकिन तब तक जब तक इजराइल फिर से कोई गलत कदम न उठाए। ऐसी स्थिति में हमारा जवाब और ज्यादा मजबूत होगा।
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 hr agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
4 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
4 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
5 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
5 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
13 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
17 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
19 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
21 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines