प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल होना है, लेकिन अभी तक इसकी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने संकेत दिए हैं कि मोदी कैबिनेट में नए चेहरे शामिल होंगे और कुछ चेहरों को बदला जा सकता है. चुनाव आयोग को लेकर छिड़े विवाद और विपक्ष के आंदोलन के चलते मोदी कैबिनेट का विस्तार शीतकालीन सत्र से पहले नहीं किया जा सका, लेकिन दिवाली के बाद कभी भी इसकी घोषणा की जा सकती है. मंत्री अठावले ने यह भी बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने NDA जॉइन करने से इनकार कर दिया है.
सुप्रिया सुले के नाम पर किया जा सकता है विचार
बता दें कि सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को मोदी कैबिनेट में शामिल करके केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है. इसकी चर्चा हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से हुई शरद पवार की मुलाकात में हुई. NCP के दोनों धड़ों को एक किए जाने की चर्चा भी है. आठवले ने भी संकेत दिए हैं कि कैबिनेट विस्तार में सुप्रिया सुले के नाम पर विचार किया जा सकता है. अगर सुप्रिया सुले NDA गठबंधन में शामिल होती हैं तो महाराष्ट्र को मोदी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिल जाएगा. शरद पवार साल 2019 में ही NDA गठबंधन को जॉइन कर लेते तो देश के राष्ट्रपति बन जाते.
शरद पवार की NDA जॉइन करने की इच्छा नहीं
उन्होंने बताया है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पवार की बात हुई थी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को तबीयत खराब होने के चलते पहले पुणे और डिस्चार्ज होने के कुछ समय बाद ही मुंबई में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा, ‘शरद पवार साहब के साथ मोदी साहब के संबंध अच्छे रहे हैं. राजनीति तो अलग बात है, व्यक्तिगत स्तर पर नरेंद्र मोदी जी आदर करते हैं. उनको अपना नेता भी मानते हैं. उनका मार्गदर्शन हमने कई बार लिया है. मुझे लगता है कि पवार साहब की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह भर्ती है. इसलिए उन्होंने फोन करके उनको बताया है कि आप जल्दी ठीक हो जाओ. ऐसा उन्होंने उनको बताया है और इसमें कोई राजनीति नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा, ‘लेकिन शरद पवार साहब NDA के साथ आने तैयार नहीं हैं. अजित दादा पवार जी तो एनडीए के साथ आए, लेकिन पवार साहब आए नहीं. पवार साहब आते, तो उनका बहुत बड़ा स्वागत भी है. पवार साहब की भूमिका है कि मैं एनडीए में नहीं जाऊंगा. महाराष्ट्र में महायुति में नहीं जाऊंगा.’
सुप्रिया सुले के आने की अटकलें
शरद पवार के करीबी माने जाने वाले विट्ठल सेठ मनियार ने गुरुवार को बताया था कि पीएम मोदी ने पवार के साथ बातचीत में सुप्रिया सुले का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का फोन साहेब की तबीयत के बारे में पूछने के लिए आया था. उन्होंने बहुत आदर और सम्मान के साथ साहेब से बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘साहेब आप पूरी तरह से आराम करें. सुप्रिया अब तैयार हैं. सुप्रिया और हम मिलकर देश को संभाल लेंगे. प्लीज आराम करें. मेरा आपसे अनुरोध है. उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी ने साहेब से बहुत लगाव के साथ बात की थी. साहेब ने भी उनसे कहा, ‘मैं आराम कर रहा हूं और आप सभी लोग साथ हैं, तो मुझे देश की चिंता नहीं है. आप अपना काम जारी रखें.’ साहेब ने तबीयत के बारे में पूछे के लिए उनका धन्यवाद किया.’
क्या कैबिनेट में आएंगी सुप्रिया सुले?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,