Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

आज भाजपा की 2 शहरों में पदयात्रा निकलेगा, जो विपक्ष के आंदोलन के खिलाफ एक विशेष अभियान है. वहीं आज 2 बड़े राजनीतिक दलों की समीक्षा बैठकें भी होनी हैं. इधर आज दिल्ली में बहुत बड़ा खेल कार्यक्रम है, जिसका आयोजक SAI है.

Breaking News

Credit- News24GFX

आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करनाल में पदयात्रा करेंगे. इधर प्रधानमंत्री मोदी आज नीति आयोग के नए सदस्यों से मिलेंगे. उधर मायावती आज चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी की अहम बैठक लेंगी. वहीं MLC चुनाव में प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए JDU ने भी आज अहम मीटिंग बुलाई है. वहीं नितिन नबीन आज गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इधर आज दिल्ली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) का विशेष कार्यक्रम है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: चीन में आया 4.4 तीव्रता का भूकंप

चीन में आज गुरुवार सुबह भारतीय समयानुसार 6:19 बजे भूकंप के झटके लगे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र 32.592 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.291 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मिला. किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ