Dhanteras Shopping in Delhi: बजट में करनी है बर्तनों की खरीदारी? दिल्ली के इन मार्केट्स को करें एक्सप्लोर
Dhanteras Shopping Guide: धनतेरस पर खरीदारी करते समय जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगे बर्तन ही खरीदें. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से एक छोटा-सा बर्तन भी खरीद सकते हैं. सही मार्केट चुनकर और आप इस त्योहार पर अच्छी खरीदारी कर सकते हैं.

सदर बाजार
2 / 6अगर आप कम बजट में बर्तनों की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिल्ली का सदर बाजार आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां डिप्टी गंज को बर्तनों की खरीदारी के लिए खास तौर पर जाना जाता है. इसे भी पढ़ें- Dhanteras Rangoli: धनतेरस पर घर के आंगन में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
नारायण मार्केट
3 / 6सदर बाजार के अंदर स्थित नारायण मार्केट भी बर्तनों और किचन के सामान की खरीदारी के लिए एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां आपको स्टील के बर्तन, क्रॉकरी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर और कुकवेयर के कई ऑप्शन मिल सकते हैं. अगर आप धनतेरस पर अपने घर के लिए नए बर्तन खरीदना चाहते हैं तो इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
चावड़ी बाजार
4 / 6पुरानी दिल्ली का चावड़ी बाजार पारंपरिक बर्तन खरीदने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आप इस धनतेरस घर के लिए पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना चाहते हैं तो यहां की दुकानों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इस बाजार में पारंपरिक बर्तनों के साथ कुछ दुकानों पर होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले बड़े बर्तन भी मिलते हैं.
लाइब्रेरी रोड मार्केट
5 / 6अगर आपको घर के लिए खूबसूरत क्रॉकरी खरीदनी है तो आजाद मार्केट की लाइब्रेरी रोड भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां क्रॉकरी और किचनवेयर की कई दुकानें हैं. इस बाजार में आपको चाय के कप, सूप बाउल, सिरेमिक प्लेट, कांच के जार और डिनरवेयर के अलग-अलग डिजाइन मिल सकते हैं.
लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट
6 / 6साउथ दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट भी बर्तनों की खरीदारी का एक ऑप्शन है. यहां किचनवेयर और घरेलू इस्तेमाल के सामान की दुकानें मिलती हैं. आप यहां कड़ाही, प्रेशर कुकर, स्टील के बर्तन, कुकवेयर और डिनर सेट के विकल्प देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Diwali Budget Tips: कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे