DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर

Punjab and Gujarat DA Hike 2026 Update: पंजाब और गुजरात सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है. पंजाब में 53% और गुजरात में 63% हुआ DA. एरियर और सैलरी अपडेट जान‍िये.

DA Hike latest update

केंद्र की मोदी कैबिनेट ने भी हाल ही में 28 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% DA/DR बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. (Photo - AI)

त्योहारों के इस सीजन में राज्य सरकारों की तरफ से अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स पर सौगातों की बारिश जारी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बाद अब पंजाब और गुजरात सरकार ने भी दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान कर दिया है. 4 नवंबर 2026 को जारी इस फैसले से दोनों राज्यों के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के चेहरे खिल उठे हैं. हालांकि, दोनों राज्यों में DA लागू होने की तारीख और एरियर भुगतान का तरीका अलग-अलग है.

विज्ञापन

पंजाब में 50% से बढ़कर 53% हुआ DA

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. पंजाब सरकार के इस फैसले से करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा. पंजाब में DA अब 50% से बढ़कर 53% हो गया है. यह नई दर 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। यानी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA दिसंबर 2026 में मिलने वाली सैलरी और पेंशन के साथ जुड़कर मिलेगा. पंजाब सरकार ने इससे पहले 23 सितंबर को भी DA में 8% का इजाफा किया था, 42% से बढ़ाकर 50% कर द‍िया. इस तरह केवल 2 महीने के भीतर पंजाब के कर्मचारियों का DA कुल 11% बढ़ चुका है.

विज्ञापन

गुजरात में DA 60% से हुआ 63%, मिलेगा 4 महीने का एरियर
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों की दिवाली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं. गुजरात में 4.62 लाख कर्मचारियों और 5.07 लाख पेंशनर्स यानी कुल 9.69 लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा. गुजरात में महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर 2026 तक का 4 महीने का एरियर नवंबर में मिलने वाली सैलरी और पेंशन के साथ नकद दिया जाएगा. इस एरियर भुगतान पर गुजरात सरकार लगभग 523 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

केंद्र सरकार भी पहले ही बढ़ा चुकी है 3% DA
आपको याद दिला दें कि केंद्र की मोदी कैबिनेट ने भी हाल ही में 28 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% DA/DR बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA भी 1 जुलाई 2026 से 60% से बढ़कर 63% हो चुका है. अब केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ