'जेलर 2' से 'राणाबाली' तक, OTT पर तूफान मचाएंगी ये 5 साउथ फिल्में, जानें कब और कहां देखें

South Movies OTT Release: नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 5 साउथ फिल्में तहलका मचाने के लिए आ रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस, क्राइम और एक्शन का डबल डोज देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं किन-किन साउथ फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

South Movies OTT Release
1 / 6
ओटीटी पर तहलका मचाने आ रहीं ये फिल्में (Pic Credit- IMDb/AI)

South Movies OTT Release: ओटीटी पर इस महीने मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है. साउथ की फिल्में ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर ये फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. सिनेमाघरों के बाद अब इन फिल्मों को फैंस ओटीटी पर भी देख सकते हैं. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

आई एम गेम

आई एम गेम2 / 6

दुलकर सलमान की मलयालम फैंटेसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'आई एम गेम' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए आ रही है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर 6 नवंबर से देख सकते हैं. नाहस हिदायत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मलयालम समेत 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी भाषाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

राणाबली

राणाबली3 / 6

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म को आप 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में थ्रिलर, सस्पेंस और क्राइम से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म को जो लोग सिनेमाघरों में नहीं देख सके वो अब ओटीटी पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं.

जेलर 2

जेलर 24 / 6

रजनीकांत की 'जेलर 2' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर आप 12 नवंबर से देख सकते हैं. रजनीकांत के जो फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके वो अब ओटीटी पर देख सकते हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

418

4185 / 6

ये साइको-थ्रिलर फिल्म भी सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने जा रही है. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. दरअसल ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर को तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

हाइकु

हाइकु6 / 6

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए आ रही है. ये फिल्म ओटीटी पर 19 नवंबर को रिलीज हो सकती है. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं. इस फिल्म में एगन और श्रीदेवी अपल्ला लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन