झारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत; तीन घायल

झारखंड के बोकारो जिले की कथारा कोयला खदान में कोयले का ढेर ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Bokaro Coal Mine Accident

बोकारो की कथारा कोयला खदान में हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल. (Image- X)

झारखंड के बोकारो जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की कथारा कोयला खदान में कोयले का ढेर अचानक ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने मीडिया को बताया कि हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे, जिनमें से तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना कथारा पुलिस चौकी के इलाके में हुई. पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है. वहीं, मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ