IND vs NZ: नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, सिर्फ एक मैच के लिए थे उपलब्ध, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड

Team India Updated Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ एक मैच के लिए उपलब्ध थे. अब उनके जाने के बाद आइए अगले 4 मैचों के लिए भारत के स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

hardik pandya

पहले वनडे के बाद भारतीय स्क्वाड से एक स्टार बाहर हो गया है (Image: PTI)

Team India Updated Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. दोनों देशों के बीच 5 मुकाबलों का आयोजन होना है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने दो अलग-अलग स्क्वाड चुने हैं. पहले वनडे के बाद अब टीम इंडिया के 16 सदस्यीय स्क्वाड से एक खिलाड़ी बाहर हो गया है. अब भारत का दूसरे और तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड सिर्फ 15 सदस्यों का रह गया है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी हुए वनडे स्क्वाड से बाहर

नीतीश कुमार रेड्डी को चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुरुआती 3 मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी थी. हालांकि, बाद में BCCI ने साफ कर दिया कि नीतीश सिर्फ पहले वनडे मैच के लिए टीम के साथ होंगे. इसके बाद वह इंडिया A स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे और टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां करेंगे. पहले वनडे के लिए नीतीश भारतीय 16 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

अब नीतीश टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं और जल्द ही अगले अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया A से जुड़ जाएंगे. अब भारत का दूसरे और तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड सिर्फ 15 सदस्यों का होगा, वहीं टीम इंडिया ने अंतिम दो मुकाबलों के लिए अलग स्क्वाड चुना था, जिसमें नीतीश पहले से ही शामिल नहीं थे. चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में पहले से ही 16 सदस्य हैं. नीतीश की विदाई से उन दो मुकाबलों के स्क्वाड में बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

टीम इंडिया का अपडेटेड ODI स्क्वाड

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अंशुल कंबोज, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, नमन धीर, आकिब नबी. 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.

विज्ञापन

कब होगा भारत का अगला मैच?

टीम इंडिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में एक जीत दर्ज करके बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमों के बीच 7 नवंबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. वेलिंग्टन में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय स्क्वाड इस मैच के लिए वेलिंग्टन पहुंच गया है और जल्द ही तैयारियां भी शुरू कर देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ