मैदान पर फिर दिखेगा भारत-पाकिस्तान का रोमांच, सैफ चैंपियनशिप में होगी भिड़ंत, जानिए कहां देख पाएंगे फ्री लाइव

सैफ चैंपियनशिप का आगाज 5 नवंबर से ढाका में होने वाला है. पहले मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. इस मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों की भिड़ंत को आप कहां देख सकते हैं.

SAFF Championship

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर (Photo: x (TECNO Mobile India))

SAFF Championship: सैफ चैंपियनशिप को लेकर एक बार फिर फैंस का उत्साह बढ़ गया है. 5 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी. सबसे बड़ी बात है कि पहला ही मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. एक बर फिर मैदान पर रोमांच देखने को मिलेगा. सैफ चैंपियनशिप का आयोजन ढाका में हो रहा है. भारतीय टीम हमेशा से इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. पिछली बार भी टीम इंडिया ने कुवैत को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से हराया था. भारत अब ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगा. साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 नवंबर तक होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच पहले मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें भारत-पाक मुकाबला?

इस बार साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. 6 टीम्स को दो ग्रुप में बांटा गया है. पहले ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान की टीम है. वहीं दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और मालदीव है. ग्रुप बी का पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस मैच का आनंद फैंस VETO पर ले सकते हैं. वहां पर फ्री सेवा उपलब्ध रहेगी. दर्शकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत 5 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी. आपको बता दें कि सैफ चैंपियनशिप के सभी मैच VETO पर ही लाइव आने वाले हैं.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड

टीम इंडिया का सैफ चैंपियनशिप में हमेशा दबदबा देखने को मिला है. खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ तो भारत ने तगड़ा प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान की टीम ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है. भारत और पाक के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं. भारत ने 16 मैचों में जीत हासिल की. 2 मैच में टीम को हार मिली है और 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम भारत को टक्कर देने में नाकाम रही है. भारत और पाक के बीच सैफ चैंपियनशिप में अंतिम बार मुकाबला 2023 में हुआ था. भारत ने 4-0 से एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया था. इस बार भी भारतीय टीम आसानी से पाकिस्तान को मात देकर लय बरकरार रखना चाहेगी.

विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम का स्क्वॉड

अर्श अनवर शेख, प्रियांश दुबे, मोहनराज के, अब्दुल रबीह, अभिषेक सूर्यवंशी, बिजॉय वर्गीस, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, हिंगथनमाविया राल्ते, नौफल पीएन, खैमिनथांग ल्हुंगडिम, निखिल प्रभु, मुहम्मद उवैस, नाथन रोड्रिग्स, रोनी खारबुडन, संदीप मंडी, एडिसन सिंह थोकचोम, ब्रिसन फर्नांडीस, रिकी जॉन शाबोंग, विष्णु पीवी, सुहैल, एबिंडास येसुदासन, अहमद भट्ट, फारुख चौधरी, मैकर्टन निकसन, मंगलेंथांग किपगेन, सुरेश सिंह वांगजम, इरफान यदवाड, लिस्टन कोलाको और मुहम्मद सुहैल.

ये भी पढ़ें: Asian Champions Trophy के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर रचा इतिहास

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ