हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'अगर डेमोक्रेट जीते तो…', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के नतीजों के बाद का 'प्लान'

US Midterm Election: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने विपक्षी डेमोक्रेट्स को चेतावनी दे डाली है, उनका मानना गै कि अगर उनकी रिपब्लिकन पार्टी किसी भी सदन में बहुमत खो देती है, तो वो ‘मिस्टर वीटो’ की भूमिका में आ जाएंगे.

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (Photo-X/@realDonaldTrump)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स कांग्रेस के किसी भी सदन पर कंट्रोल हासिल कर लेते हैं, तो वो अपनी राष्ट्रपति वीटो पावर का आक्रामक रूप से इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा कि वो डेमोक्रेट्स की लीडरशिप वाली कांग्रेस की तरफ से पारित कानूनों को रोक देंगे, ताकि उनकी पसंद के खिलाफ नीतियां कानून न बन सकें. ‘द न्यूयॉर्क पोस्ट’ की कॉलमनिस्ट मिरांडा डिवाइन के पॉडकास्ट ‘पॉड फोर्स वन’ में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन कांग्रेस में अपना बहुमत खो देते हैं, तो उन्हें ‘मिस्टर वीटो’ का उपनाम मिल सकता है. साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं ‘मिस्टर वीटो’ बन जाऊंगा. मैं उन्हें सब कुछ बर्बाद नहीं करने दूंगा.’

डेमोक्रेट्स वाले बिल को रोकने का प्लान

अपनी संभावित रणनीति के बारे में बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स की तरफ से उनके पास भेजे गए कानूनों को वो बार-बार खारिज कर देंगे. उनका मानना ​​है कि लगातार वीटो का इस्तेमाल करने से दोनों पार्टियां बातचीत और राजनीतिक समझौते की ओर बढ़ सकती हैं. ट्रंप के मुताबिक, एक-दो महीने तक राष्ट्रपति की तरफ से बार-बार कानूनों को खारिज किए जाने के बाद, डेमोक्रेट्स अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर सकते हैं और व्हाइट हाउस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ट्रंप पर क्या पड़ेगा असर?

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राजनीति में इस तरह की राजनीतिक बातचीत कोई नई बात नहीं होगी. राष्ट्रपति ने ये भी भरोसा जताया कि रिपब्लिकन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि अगर उनकी पार्टी कांग्रेस पर अपना कंट्रोल खो देती है, तो वो अपने वीटो पावर का भरपूर इस्तेमाल करेंगे.

ट्रंप का वीटो रिकॉर्ड

अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने अब तक दो बार अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया है. अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने 10 विधेयकों पर वीटो लगाया था. अमेरिकी संविधान के तहत, राष्ट्रपति कांग्रेस की तरफ से पारित कानूनों को खारिज कर सकते हैं. हालांकि अगर सांसद ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ और सीनेट, दोनों में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लें, तो वो राष्ट्रपति के वीटो को पलट सकते हैं.

विज्ञापन

तीसरे कार्यकाल की चाहत

इंटरव्यू में ट्रंप की एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनने की इच्छा पर भी बात हुई. उन्होंने कहा कि वो फिर से चुनाव लड़ना चाहेंगे, लेकिन उन्होंने माना कि संवैधानिक प्रतिबंधों के कारण ऐसा होना मुश्किल है. अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन किसी भी शख्स को 2 बार से ज्यादा राष्ट्रपति चुने जाने से रोकता है.

मध्यावधि चुनावों में क्या दांव पर है?

3 नवंबर के मिड-टर्म इलेक्शन में ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों के लिए नतीजे तय होंगे. डेमोक्रेट्स हाउस पर फिर से कंट्रोल हासिल की कोशिश कर रहे हैं, जहां अभी रिपब्लिकंस के पास मामूली बहुमत है. सदन पर नियंत्रण हासिल करने के लिए उन्हें कुल 3 और सीटों की जरूरत है. चुनाव के नतीजे इस बात पर बड़ा असर डाल सकते हैं कि ट्रंप अपने बचे हुए कार्यकाल के दौरान अपने विधायी एजेंडे को किस हद तक आगे बढ़ा पाते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola