Breaking: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, नए पीएम चुने जाने तक पद पर रहेंगी

British Prime Minister Liz Truss

British Prime Minister Liz Truss

विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री बनने के छह हफते के भीतर लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है। बता दे पिछले कुछ दिनों ने ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल चल रहीं हैं। हाल ही में एक नये सर्वेक्षण में यह दावा किया गया था ब्रिटेन में यदि अभी कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव कराये जाते हैं तो भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं प्रधानमंत्री लिज ट्रस को हरा देंगे। यह दावा किया गया। बता दें लिज नए पीएम चुने जाने तक अपने पद पर बनी रहेंगी। बता दें कि वह भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराकर पीएम बनीं थी। अब अलगे पीएम की रेस में सुनक का नाम सबसे आगे चल रहा है।

अभी पढ़ें – लिज ट्रस को क्यों देना पड़ा इस्तीफा ? क्या अब ऋषि सुनक होंगे अगले पीएम ?

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

इससे पहले बुधवार को ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर प्रवासियों को लेकर ड्राफ्ट नीतियों को लीक करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इन सरकारी नीतियों को प्रकाशित होने से पहले ही अपने एक सहयोगी को भेजा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सुएला ब्रेवरमैन से इस्तीफा देने को कहा था।

विज्ञापन

भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन के पिता गोवा मूल के और मां तमिल मूल हैं। इसके अलावा सुएला भारत विरोधी बयान देने के कारण भी विरोधियों के निशाने पर थीं। बता दें कि प्रधानमंत्री लिज ट्रस सरकार संकट से जुझ रही है। इससे पहले वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ