[LIVE Updates] Isreal Iran War: ट्रंप ने साधी चुप्पी, भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, तेहरान-करमनशाह एयरपोर्ट से उड़ानें बंद

Isreal Iran War LIVE Updates: लेबनान और हिजबुल्लाह के कारण मिडिल ईस्ट में नया मोर्चा खुल गया है। इजरायल ने हिजबुल्लाह को खत्म करने का प्रण लिया है, लेकिन लेबनान पर हमले से ईरान भड़का हुआ है। इसलिए ईरान ने इजरायल से बदला लेने के लिए हमला किया तो इजरायल ने भी जवाबी हमला कर दिया।

ISRAEL IRAN WAR LIVE

Credit- News 24 GFX

मिडिल ईस्ट में फिर जंग छिड़ गई है। ईरान और इजरायल एक दूसरे पर बमबारी और मिसाइल-ड्रोन अटैक कर रहे हैं। संघर्ष की वजह लेबनान है। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए। बदला लेते हुए बीती रात ईरान और हिजबुल्लाह ने मिलकर इजरायल पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में बमबारी की। इस घटनाक्रम के बीच ट्रंप इग्नोर हो गए। क्योंकि ट्रंप ने नेतन्याहू को जवाबी हमला न करने का निर्देश दिया था, बावजूद इसके इजरायल ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की। IRGC-IDF ने हमलों की पुष्टि की है।

विज्ञापन

ईरान और इजरायल में जंग से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

[LIVE Updates] Isreal Iran War: पाकिस्तान के जरिए अमेरिका से ईरान की बातचीत जारी

इजरायल के हमलों के बीच AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए अमेरिका और ईरान लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने रहेंगे। युद्ध समाप्त करने के लिए पाकिस्तान के मध्यस्थता करके समझौता कराने के प्रयास जारी हैं।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान और इजरायल के हमले जारी

ईरान और इजरायल के एक दूसरे पर हमले जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चुप्पी साधी हुई है। उनकी तरफ से न कोई बयान जारी किया गया है और न ही ईरान से समझौते पर कोई अपडेट दिया है।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: तेहरान और करमानशाह एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द

इजरायल के हमलों के बाद ईरान सरकार ने तेहरान स्थित मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पश्चिमी ईरान स्थित करमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अगले आदेश तक सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं। यह घोषणा आज सुबह इजरायल के द्वारा तेहरान, इस्फहान और तबरीज में बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद लिया गया।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने ईरान को लेकर जारी की गई एडवाइजरी को फिर दोहराया है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा करने से फिलहाल बचने को कहा है। जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें तुरंत वहां से निकलने को कहा गया है।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान ने इजायल के एयरपोर्ट पर हमला किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयरपोर्ट पर हमल किया है। ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के द्वारा किए गए हमलों के जवाब में यह हमला किया गया है।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: इजरायल ने पेट्रोकमिकल फैक्ट्री पर दागी मिसाइल

इजरायल-ईरान के बीच फिर भीषण युद्ध शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से दोनों देश एक-दूसरे पर बैलिस्टिक मिसाइल दाग रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के महशहर में स्थित पेट्रोकेमिकल परिसर में कई ठिकानों पर हमला किया है।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: ईरान-इजरायल के हमलों से मिडिल ईस्ट में अलर्ट

ईरान और इजरायल के हमलों से पूरे मिडिल ईस्ट में फिर हाई अलर्ट जारी हो गया है। इराक और सीरिया ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। सऊदी और कतर ने भी देश में अलर्ट जारी करके अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। क्योंकि ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने दोबारा हमला किया तो वो खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाएगा।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: पाकिस्तानी मंत्री ईरान पहुंचे और शुरू हो गए हमले

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच समझौता कराने का जिम्मा पाकिस्तान ने लिया हुआ है। हालांकि पाकिस्तान सफल नहीं हुआ है, लेकिन उसके प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को ईरान पहुंचे थे कि ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर फिर बमबारी शुरू कर दी।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: नेतन्याहू की नाफरमानी पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा घटनाक्रम के बीच एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि नेतन्याहू के पास ईरान के साथ समझौता स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। मैं ही सब फैसले लेता हूं, वो (नेतन्याहू) फैसले नहीं लेते। हमलों से अमेरिका-ईरान वार्ता को समाप्त करने की उनकी इच्छा में कोई बदलाव नहीं आया है। नेतन्याहू को ईरान और अमेरिका के बीच समझौता स्वीकार करना ही होगा।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: इजरायल ने पश्चिमी ईरान का निशान बनाया

इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत लेबनान से सटे पश्चिमी ईरान को निशाना बनाया। ​​​​​​​तेहरान, इस्फहान, करज, तबरीज समेत कई शहरों में बमबारी की। धमाकों की जोरदार आवाजें सुनी गईं। इजरायली हमलों की पुष्टि करते हुए आईआरजीसी ने कहा कि आज सुबह करीब 4:43 और 4:45 बजे पश्चिमी तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं। पश्चिमी और सेंट्रल ईरान में आईआरजीसी से संबंधित सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को किया दरकिनार

ईरान और इजरायल में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप दरकिनार हो गए हैं। क्योंकि ईरान और हिजबुल्लाह के इजरायल पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन करके जवाबी हमला न करने को कहा था। लेकिन नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को दरकिनार करके हमला कर दिया। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकरा और ईरान एक फाइनल डील के बहुत करीब हैं। वे नहीं चाहते कि हमले होने से डील बिगड़ जाए।

[LIVE Updates] Isreal Iran War: लेबनान के लिए इजरायल-ईरान फिर भिड़े

लेबनान को लेकर मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल आमने-सामने हैं। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले किए हैं। पहले ईरान ने हिजबुल्ला के साथ मिलकर इजरायल पर हमला किया। जवाबी हमला करते हुए इजरायल ने ईरान में तेहरान समेत कई शहरों में बमबारी की। एयर स्पेस में घुसे बिना इराक के एयर स्पेस से मिसाइलें दागीं। दोनों देशों ने एक दूसरे को तबाह कर देने की धमकी दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ