ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, पद से इस्तीफा देंगे AI पॉलिसी एडवाइजर, भारत से है श्रीराम कृष्णन का कनेक्शन

Donald Trump AI Policy Advisor: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई अधिकारी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। हाल ही में खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया था। अब AI पॉलिसी एडवाइजर ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

sriram krishnan

श्रीराम कृष्णन भारतीय मूल के टेक एक्सपर्ट हैं और अभी भी उनका भारत से खास कनेक्शन है।

विज्ञापन

ईरान के साथ युद्ध और मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि व्हाइट हाउस में तैनात अमेरिकी की AI पॉलिसी के एडवाइजर श्रीराम कृष्णन ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। कृष्णन जून के आखिरी हफ्ते में पद छोड़ देंगे, लेकिन वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) सेक्टर में एक्टिव रहेंगे। कृष्णन ट्रंप सरकार की AI पॉलिसी बनाने में अहम भूमिका निभाते रहें है, लेकिन अब वे पद क्यों छोड़ रहे हैं, इसकी वजह उन्होंने नहीं बताई।

इस्तीफा देने के बाद क्या करेंगे कृष्णन?

श्रीराम कृष्णन ने पद छोड़ने का ऐलान करते हुए ट्वीट लिखा कि अमेरिका की ट्रंप सरकार में AI के वरिष्ठ नीति सलाहकार पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन ट्रंप सरकार के साथ काम करने का अनुभव जीवन का सबसे खास अनुभव रहा है। इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस को इस्तीफा भेज दूंगा। इस्तीफे के बाद कुछ समय का अवकाश लेकर रिलैक्स करुंगा। उसके बाद फिर से अमेरिका के सामने आई AI से जुड़ी कुछ बड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद करुंगा, जिसके बारे में बाद में बताऊंगा।

विज्ञापन

साथ रखने के लिए ट्रंप का आभार जताया

श्रीराम ने बताया कि अमेरिकी जनता की सेवा करना सौभाग्य का काम है। यह अवसर देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं। अपने मन की स्थिति को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। इससे भी ज्यादा सम्मान की बात राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में सेवा करना है। उनके नेतृत्व में ही अमेरिका AI सेक्टर में अग्रणी है। पिछले 18 महीने में मुझे अमेरिका के लिए AI सेक्टर में कई इनोवेशन करने का मौका मिला। चाहे वह ऊर्जा हो, डेटा सेंटर हों या अमेरिकियों के लिए AI को बेनिफिशियल बनाना रहा हो।

भारत के चेन्नई शहर में जन्मे श्रीराम कृष्णन

बता दें कि भारतीय मूल के टेक एक्सपर्ट श्रीराम कृष्णन का भारत से गहरा कनेक्शन है। हालांकि वे अब अमेरिकी नागरिक हैं, लेकिन वे चेन्नई, तमिलनाडु में पैदा हुए थे। उन्होंने चेन्नई की SRM University से इंजीनियरिंग की है। साल 2007 में वे नौकरी के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने Microsoft, Yahoo, Facebook, Twitter (X) और Snap जैसी बड़ी टेक कंपनियों के साथ काम किया है। साल 2016 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल गई थी। उनकी पत्नी आरती राममूर्ति भी भारतीय हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ