7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत में फिलीपींस, घर और इमारतें ढहने से 5 लोगों की मौत, 3 देशों में सुनामी की चेतावनी

Earthquake in Philippines: फिलीपींस में जोरदार भूकंप आया, जिससे धरती कांप गई। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं। फिलीपींस और इंडोनशिया में सुनामी आने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं फिलीपींस में भूकंप से नुकसान भी हुआ है और लोगों की मौत होने की खबरें भी हैं।

earthquake in philippines

फिलीपींस से पहले भारत, चीन और भूटान में भूकंप आया था।

फिलीपींस में आज सुबह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। भूकंप से सारंगानी प्रांत में बिल्डिंग ढह गई, जिससे 5 लोगों की मौत होने की खबर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर आया। भूकंप ने साउथ फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र को हिट किया। भूकंप का केंद्र फिलीपींस के बुरियास से 24.7 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में मिला है।

विज्ञापन

सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई

भूकंप की तीव्रता को देखते हुए फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया की एजेंसियों ने अगले कुछ घंटों के लिए सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी है। समुद्र में एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने और तटीय इलाकों में भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है। इसलिए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। एजेंसियां सुनामी आने की संभावना और समुद्र के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं भूकंप से कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने का निर्देश

इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने भी देश के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा है। बता दें कि दुनिया के भूकंपीय आपदाग्रस्त देशों में से एक है और प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले रिंग ऑफ फायर पर बसा है। इसलिए यहां अकसर शक्तिशाली भूकंप आते हैं और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।

भारत-चीन-भूटान में भी भूकंप आया था

बता दें कि बीते दिन भारत, चीन और भूटान में भी तेज भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर कहीं 5.3 कहीं 5.5 तो कहीं 5.7 रही। भूकंप केंद्र भूटान में था, वहीं भूकंप के झटके भारत में असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और एजेंसियों ने भी सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ