Aaj Ki Taaza Khabar: भूकंप के झटकों से दहल उठा भूटान, 5.6 रही तीव्रता
Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय जनता पार्टी आज से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ जनसंपर्क अभियान चलाएगी.
Written By Varsha Sikri

Written By Varsha Sikri

Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय जनता पार्टी आज से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ जनसंपर्क अभियान चलाएगी. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज झारखंड दौरे पर हैं, जहां वे पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे. 8 जून को होने वाली बैठक को लेकर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचेंगी. अभिषेक बनर्जी बीती शाम ही पहुंच गए थे. आज कांशीराम की जयंती है. बसपा आज देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम करेगी.
आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें 7 जून यानी आज से लागू हो गई है. कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी. यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी.
पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कूटनीतिक पहल तेज कर दी है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को तीसरी बार ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाली को लेकर महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन नकवी का यह पिछले कुछ हफ्तों में ईरान का तीसरा दौरा है. पाकिस्तान इस समय दोनों देशों के बीच संवाद स्थापित करने और तनाव कम करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है.
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भारत की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि भारत की जन्म दर अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच चुकी है, जो लंबे समय में जनसंख्या संरचना पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है. एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट को साझा करते हुए यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि भारत की जन्म दर कई साल पहले ही शिक्षित वर्ग में रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे आ चुकी है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
भूटान में रविवार रात को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 की थी.
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के हित में एक बड़ा फ़ैसला लिया है। भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बस किराए में 50% की छूट मिलेगी। पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
watch जम्मू-कश्मीर: पुंछ ज़िले के बुफलियाज़ सेक्टर में 12 दुकानों में आग लग गई। फायर सर्विस और सुरनकोट सेक्टर के SDM प्रशासन समेत अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
(सोर्स: फारूक खान, SDM, सुरनकोट) pic.twitter.com/YfOiWqrZyk
watch | पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: पूर्व TMC विधायक सुजॉय हाजरा को जबरन वसूली, जालसाजी के आरोप में हिरासत में लिया गया। pic.twitter.com/STMCd0fukR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
watch | दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
ममता बनर्जी कल, 8 जून को INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगी। pic.twitter.com/nruuBSK0xj
केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर "दुबई में ईरानी अस्पताल के बंद होने के बाद वीज़ा से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे भारतीय हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स (जिनमें ज़्यादातर केरल से हैं) के मामले में तुरंत दखल देने" की मांग की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
केरल के… pic.twitter.com/wkfFrsHAQk
watch | दिल्ली | दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दोपहर 3:40 बजे एक घर में आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को मिली। मौके पर दो फायर टेंडर भेजे गए हैं। फायरफाइटर्स अभी घर में रह रहे परिवार को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है: दिल्ली फायर… pic.twitter.com/1vFzY11UiH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार, 8 जून को दोपहर 12 बजे होने वाली 'INDIA' गठबंधन की बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। pic.twitter.com/9YGBeAST1O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
मध्य इजरायल में एक संदिग्ध आतंकवादी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम सरकार के नए और मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों को 'गार्जियन डिस्ट्रिक्ट' (अभिभावक जिले) आवंटित करने की घोषणा की। pic.twitter.com/sbOAxagkJz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर : घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'पूरी दुनिया जानती है कि युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और दुनिया का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है. हर देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ी हैं... जब तक युद्ध जैसे हालात रहेंगे, तब तक ऐसा होता रहेगा, लेकिन हमने पहले भी देखा है कि कीमतें कम भी हुई हैं. जब उपलब्धता बेहतर होगी, तो कीमतें भी कम हो जाएंगी.'
watch | Nagpur | On the increase in domestic cylinder prices, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis says, "The entire world knows that given the kind of war-like situations prevailing, no country in the world is untouched by this. Prices of petrol, diesel, and gas have… pic.twitter.com/9VWXEpx7zY
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना, बिहार: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने कहा, "फायर सेफ्टी सिस्टम में पाई गई कमियों को ठीक करने के लिए इस हफ़्ते समय दिया जाएगा। पूरा सिस्टम लग जाने के बाद, फायर डिपार्टमेंट सर्टिफ़िकेट जारी करेगा... हाइड्रेंट सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर सिस्टम में कुछ कमियां पाई गईं और पानी की टंकी की क्षमता भी कम थी। इन कमियों के बारे में उन्हें एक नोटिस भेजा जाएगा... सभी कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है और उनका फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। अगर कोई कमी पाई जाती है, तो नोटिस जारी किए जाएंगे और एक डेडलाइन तय की जाएगी..."
watch | Patna, Bihar: Assistant District Fire Officer Ajay Kumar Sharma says, "Time will be granted this week to rectify the deficiencies found in the fire safety systems. Once the entire system is installed, the Fire Department will issue the certificate... There were some… https://t.co/jGW5GbmnT5 pic.twitter.com/O6A3dC3jWQ
— ANI (@ANI) June 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ-हरदोई हाईवे पर चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में भीषण आग लग गई. मलिहाबाद के मुजफ्फरपुर गांव के पास दोपहर में हादसा हुआ. कार चालक अब्दुल बासित ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में RSS प्रमुख मोहन भागवत पटना पहुंचे. वे बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी ऑर्डर के कारण हुई. मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था.
पीड़ित की पहचान अंशुल कुंचा के तौर पर हुई है. वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था और अतिरिक्त कमाई के लिए वीकेंड पर पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर पार्ट-टाइम काम करता था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बस पलट गई. इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए. ये हादसा टिहरी गढ़वाल के पास हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अशोक विहार क्षेत्र में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. आरोप है कि 50 वर्षीय अनिल ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना आधी रात के बाद की बताई जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीबीआई ने हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी कोष की हेराफेरी से जुड़े 661 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक-एयू फाइनेंस बैंक धोखाधड़ी मामले में छह जगहों पर छापा मारा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा के पास रविवार सुबह लगभग पांच बजे एक वाहन गहरी खाई में गिरने से पांच यात्री घायल हो गए, यात्रियों को खाई में निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.
जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 (यूपी16-डीके0856) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी है.
सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि की पुलिस टीम आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा 108 आपातकालीन सेवा को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन में पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे पांच यात्री सवार थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो नई दिल्ली पहुंचे. विदेश मंत्री सुगियोनो और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.
watch | Indonesian Minister of Foreign Affairs Sugiono arrives in New Delhi. FM Sugiono and EAM Dr S. Jaishankar will co-chair the 8th India-Indonesia Joint Commission Meeting. pic.twitter.com/dRG4ShmkM5
— ANI (@ANI) June 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज कांशीराम की जयंती है. बसपा आज देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम करेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार सुबह आग लग गई. आग कोर्ट परिसर के गेट नंबर-4 के पास दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी. कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स पूर्वी दिल्ली का प्रमुख न्यायिक परिसर है. दिल्ली फायर सर्विस को 7 जून 2026 को सुबह 05:22 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए, जिनमें 4 वाटर टेंडर, 1 वॉटर बाउजर, 1 बीएफटी, 1 एडवांस्ड वाटर टेंडर और 1 ब्रेथिंग सपोर्ट यूनिट शामिल थीं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओहायो के टोलेडो में एक फेस्टिवल के पास कई लोगों को गोली मारी गई. पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: