लिज ट्रस को क्यों देना पड़ा इस्तीफा ? क्या अब ऋषि सुनक होंगे अगले पीएम ?

लिज ट्रस

लिज ट्रस

लंदन: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने आखिर अपनी नियुक्त के छह हफ्ते के भीतर ही अपना इस्तीफा क्यों दिया। उनका 45 दिन का कार्यकाल ब्रिटेन के इतिहास में किसी पीएम का सबसे छोटा कार्यकाल है। लिज़ ट्रस ने गुरुवार को कहा कि वह प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दे रही थीं, उनके आर्थिक कार्यक्रम से नीचे लाया गया जिसने बाजारों के माध्यम से सदमे की लहरें भेज दीं और उन्हें विभाजित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस ने मीडिया को दिए बयान में कहा मैंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। अपनी पार्टी का विश्वास खो दिया था। हालांकि, मैं मानती हूं कि स्थिति को देखते हुए, मैं वह जनादेश नहीं दे सकती, जिस पर मुझे कंजरवेटिव पार्टी ने चुना था। इसलिए मैंने महामहिम किंग से बात करके उन्हें सूचित किया है कि मैं कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे रही हूं,।

विज्ञापन

ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल के बीच अब सबके मन में यही सवाल है कि क्या अब ऋषि सुनक अगले पीएम होंगे ? लिज़ ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में ने राजनीतिक संकट हो गया है। बता दे पिछले कुछ दिनों ने ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल चल रहीं हैं। हाल ही में एक नये सर्वेक्षण में यह दावा किया गया था ब्रिटेन में यदि अभी कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव कराये जाते हैं तो भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं प्रधानमंत्री लिज ट्रस को हरा देंगे। यह दावा किया गया।

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर प्रवासियों को लेकर ड्राफ्ट नीतियों को लीक करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इन सरकारी नीतियों को प्रकाशित होने से पहले ही अपने एक सहयोगी को भेजा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सुएला ब्रेवरमैन से इस्तीफा देने को कहा था।भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन के पिता गोवा मूल के और मां तमिल मूल हैं। इसके अलावा सुएला भारत विरोधी बयान देने के कारण भी विरोधियों के निशाने पर थीं। बता दें कि प्रधानमंत्री लिज ट्रस सरकार संकट से जुझ रही है। इससे पहले वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ