---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

सूडान में जमीन विवाद पर उपद्रव जारी, दो दिन में 150 की मौत

सूडान: सूडान के दक्षिणी ब्लू नाइल राज्य में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यहां दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में पिछले दो दिनों में अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लोगों के बीच खूनी संघर्ष के बाद मेडिकल टीमें मौके पर हैं। […]

---विज्ञापन---

सूडान: सूडान के दक्षिणी ब्लू नाइल राज्य में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यहां दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में पिछले दो दिनों में अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लोगों के बीच खूनी संघर्ष के बाद मेडिकल टीमें मौके पर हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। यहां कर्फ्यू लगा हुआ है। बावजूद इसके यहां दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। गोलियों की आवाज गूंज रहीं हैं।

अभी पढ़ें Breaking: ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, नए पीएम चुने जाने तक पद पर रहेंगी

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

बता दें पिछले हफ्ते राजधानी खार्तूम से करीब 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण में सूडान के अशांत दक्षिणी क्षेत्र में रोजेयर्स के पास वाड अल माही में हौसा लोगों और प्रतिद्वंद्वी समूहों के सदस्यों के बीच जमीन पर बहस के बाद बुधवार को लड़ाई छिड़ गई।

---विज्ञापन---

जिसमें दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई और घरों में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक लोगों ने इलाके में भारी गोलीबारी हुई और घरों को जलाने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि वाड अल माही क्लिनिक में 10 शव मिलने की खबर आई। वहीं, रोज़ेयर्स शहर के अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि वहां पांच शव और 10 लोग घायल हैं।

अभी पढ़ें लिज ट्रस को क्यों देना पड़ा इस्तीफा ? क्या अब ऋषि सुनक होंगे अगले पीएम ?

---विज्ञापन---

वहीं, हौसा के एक नेता ने कहा कि इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और रात भर के कर्फ्यू के बावजूद झड़पें हुईं। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि करीब 65 हजार लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है।
सूडान पिछले साल सेना प्रमुख अब्देल फत्ताह अल बुरहान के नेतृत्व में सैन्य तख्तापलट के बाद से गहरी राजनीतिक अशांति और एक बढ़ते आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 20, 2022 07:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola