Aaj Ki Taaza Khabar: 'हॉर्मुज पर जारी रहेगा कंट्रोल...', यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों पर भड़का ईरान

Aaj Ki Taaza Khabar: देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी, जिसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे और नए दल टीवीके को शामिल करने पर फैसला हो सकता है. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों का दिल्ली में डेरा डाले हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है और ये सांसद आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं. नए दल टीवीके को शामिल करने परभी आज फैसला हो सकता है.

Breaking News 1.jpg (1)

देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी, जिसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे और नए दल टीवीके को शामिल करने पर फैसला हो सकता है. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों का दिल्ली में डेरा डाले हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है और ये सांसद आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं. नए दल टीवीके को शामिल करने परभी आज फैसला हो सकता है.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के बागी 20 सांसदों का दिल्ली में डेरा डाले हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है और ये सांसद आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं.

विज्ञापन

पटना के खान सर के दोनों गार्ड की नियमित जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. खान सर के वकील आज अग्रिम जमानत याचिका फाइल करेंगे.

वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है. युद्धविराम की अटकलों के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

INDIA गठबंधन की बैठक

देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है. इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है. हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है. दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं. ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है.

ईरानी सेना ने इस्राइल को दी कड़ी चेतावनी

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा. ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं.

विज्ञापन

आज से मौसम फिर ले सकता है करवट

सुहाने मौसम के चलते गर्मी से राहत की सांस ले रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए रविवार गर्मी और उमस से भरा रहा. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया. सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीरी समुदाय के लोगों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और कम्युनिटी के प्रतिनिधियों ने ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दुबई में भीषण सड़क हादसा

दुबई में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में कई भारतीय मजदूरों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए, शुरआती जांच के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुके एक ट्रक से पीछे आ रही मिनीबस टकरा गई. दुर्घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में स्टील प्लांट में हुए हादसे की समीक्षा की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारपाडी वीरप्पा मोइली से मुलाकात की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में TMC सांसद शताब्दी रॉय के आवास से निकले

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC सांसद जून मालिया दिल्ली में पार्टी सांसद शताब्दी रॉय के आवास पर पहुंचीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय अग्निकांड मामले में अकाउंटेंट जय मिश्रा गिरफ्तार

मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड मामले में अकाउंटेंट जय मिश्रा ने साकेत कोर्ट में सरेंडर करने के बाद दिल्ली पुलिस ने जय मिश्रा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया. साकेत कोर्ट ने जय मिश्रा को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में मौजूद पाक हाई कमिशन ने एक बयान में कहा है कि भारत से 737 तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए गए हैं

दिल्ली में मौजूद पाक हाई कमिशन ने एक बयान में कहा है कि भारत से 737 तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए गए हैं. ये वीजा 10 से 19 जून के बीच पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए दिए गए हैं. समारोह गुरू अर्जुन देव जी की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया गठबंधन का वजूद चोरी हुआ- संबित पात्रा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी केशव नेगी और लवकेश बजाज को कोर्ट में पेश किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति- खरगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अगर बैलेट पेपर से चुनाव हुए, तो BJP के जीतने का कोई मौका नहीं होगा- तेजस्वी यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : INDIA गठबंधन की बैठक के बाद RJD नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...पांच मुद्दों पर सहमति बनी है और हम सभी उन्हें उठाने के लिए एकजुट हैं...अगर बैलेट पेपर से चुनाव हुए, तो BJP के जीतने का कोई मौका नहीं होगा।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम पांच मुद्दों पर सहमत हुए- मल्लिकार्जुन खड़गे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "INDIA गठबंधन की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें 25 पार्टियां शामिल हुईं। सभी ने अपनी राय रखी और इसके बाद हम पांच मुद्दों पर सहमत हुए। आज हमने तय किया है कि हम इन मुद्दों के लिए लड़ेंगे, उन पर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सर्वसम्मति बनी- मल्लिकार्जुन खड़गे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "SIR, वोट की लूट और चुनाव में धांधली के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजने पर सहमति बनी है। यह पत्र जल्द ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को सौंपा जाएगा। दूसरी बात, शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी, क्योंकि NEET और CBSE परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों युवाओं के साथ हुए धोखे के समय वे ही पद पर थे।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM सरमा के पास गृह और PWD विभाग भी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास गृह और राजनीतिक, PWD (भवन और राष्ट्रीय राजमार्ग), PWD (सड़कें), बिजली, सूचना, जनसंपर्क, मुद्रण और स्टेशनरी, और अन्य कोई भी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है, अपने पास रखा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बहू को बचाने पहुंची मां को बेटे ने पीटा, मौके पर मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में सोमवार रात शराब के नशे में धुत बेटे ने पहले पत्नी की पिटाई की, फिर बीच-बचाव करने पहुंची मां को बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने अपना नामांकन पर्चा किया जमा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में राज्यसभा के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी की ओर से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने अपना नामांकन पर्चा जमा कराया. राज्य विधानसभा में आकर उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के पास यह पर्चा जमा कराया. इस मौके पर बीजेपी की कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा भी उनके प्रस्तावक बने.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में 'प्रेमिका' के लिए रेता 3 बेटियों का गला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी तीन छोटी बेटियों को रात में धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपी पिता नंदकिशोर यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय पलवी कुमारी, रिद्धि कुमारी और सिद्धि कुमारी के रूप में हुई है। 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दीपक प्रकाश की फिर से नियुक्ति को चुनौती, SC में रिट याचिका दायर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के पंचायती राज मंत्री के रूप में दीपक प्रकाश की फिर से नियुक्ति को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि प्रकाश राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और इसलिए राज्य सरकार के किसी भी मंत्रालय में कोई पद ग्रहण नहीं कर सकते. याचिका में यह भी कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 164(4) के अनुसार एक गैर-विधायक लगातार छह महीने तक मंत्री रह सकता है, इस दौरान उसे राज्य विधानमंडल की सदस्यता प्राप्त करनी होती है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के असंतुष्ट राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के असंतुष्ट राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद टीएमसी से किसी बड़े नेता का यह पहला इस्तीफा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईडी कोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईडी कोर्ट से बरियातू रोड स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली है. ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया.

तीन जून को सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को अदालत ने 140 पेज में अपना निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया कि हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रथम दृट्या मामला बनता है, इसलिए अब मुकदमा चलेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है- सुप्रिया सुले

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, भारत में आर्थिक संकट है. देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के नेता राहुल गांधी INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हो सकते हैं उद्धव ठाकरे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होने उद्धव ठाकरे दिल्ली नहीं आ रहे हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी से उद्धव, आदित्य और संजय राउत के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग में जुड़ने की चर्चा है. वहीं, सुप्रिया सुले दिल्ली में हो रही इस बैठक में शामिल होंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की फलता सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा है. टीएमसी का पूर्व विधायक जहांगीर खान देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर ने सिविल कोर्ट में एंटी सेपेटरी बेल की फाइल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फैजल खान उर्फ खान सर ने सिविल कोर्ट में एंटी सेपेटरी बेल फाइल कर दी है. कल डिस्ट्रिक्ट जज रूपेश देव की कोर्ट जमानत पर सुनवाई होगी.

कल सुबह 10 बजे के पहले ही जमानत पर सुनवाई हो जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में घर के बाहर सो रहे 7 लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सारण जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र स्थित तख्त दलित टोला में रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गया। घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मशरक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः आयुष्मान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार आज करेगी करार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) को लागू करने के लिए आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) और पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मकान मालिक ने की TMC दफ्तर को खाली करने की मांग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के ईएम बाईपास के पास स्थित जिस संपत्ति में तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) का मौजूदा मुख्यालय चल रहा है, उसके मालिक ने रविवार को प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन पहुंचकर पार्टी से परिसर खाली कराने की मांग की है.

संपत्ति के मालिक मंटू साहा का कहना है कि टीएमसी के साथ उनका किराएदारी समझौता साल 2025 के अंत में समाप्त हो चुका है. पार्टी से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब जगह खाली नहीं की गई, तो उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद से सामने आया ट्विशा शर्मा जैसा मामला!

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नंदग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार शाम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला. बुलंदशहर निवासी 28 वर्षीय नीतू की शादी छह माह पूर्व ही रामनगर अटौर निवासी सुमित कुमार के साथ की थी.

मृतका के स्वजन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को थाने पर प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोमिनिकन रिपब्लिक में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोमिनिकन गणराज्य के पूर्व में स्थित ला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भयावह घटना की खबर आई है , जिसमें एक गल्फस्ट्रीम जी200 जेट विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया , जिससे विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गई. डोमिनिकन नागरिक उड्डयन संस्थान के एक बयान में कहा गया है कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था. इस दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट दोनों की जान चली गई. ला रोमाना से लगभग 16 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में आपातकाल घोषित किया गया था और विमान हवाई अड्डे पर लौट रहा था. हालांकि, यह रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल में HRTC पेंशनरों को मिली बड़ी राहत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एचआरटीसी के हजारों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर आई है. अब पेंशनरों को हर माह के सात से 10 तारीख के बीच पेंशन मिलेगी. यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में एचआरटीसी पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में लिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन का भुगतान हर माह निर्धारित तिथि पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा. पेंशन के लिए सरकार प्रतिमाह 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निपटारे के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टूरिस्ट बस की ट्रेलर से भिड़ंत, 3 पर्यटकों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के औरंगाबाद भीषण सड़क हादसा हो गया है. ट्रेलर की भिड़ंत टूरिस्ट बस से हो गई. हादसे में 3 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 पर्यटक घायल हो गए. 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बस बोधगया से काशी जा रही थी बस. लेकिन ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया. देव थाना क्षेत्र के भवानी होटल के पास की घटना की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद राजेंद्र जैन बने राज्यसभा सीट के उम्मीदवार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कोर कमेटी ने सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए विदर्भ के दिग्गज नेता राजेंद्र जैन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

जैन के नाम की आधिकारिक घोषणा एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने की. इस अहम सीट के लिए पार्टी के कद्दावर नेता छगन भुजबल का नाम भी रेस में था, लेकिन पार्टी ने प्रफुल्ल पटेल के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र जैन पर भरोसा जताया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MP-कर्नाटक के लिए बीजेपी प्रत्याशी घोषित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए मध्य प्रदेश से महेश केवट और कर्नाटक: प्रो. (डॉ.) एम. नागराजा को उम्मीदवार बनाया है.

विधान परिषद चुनाव 2026 (कर्नाटक): से

* लिंगराज पाटिल

* रघु कौटिल्य

को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने लखनऊ पहुंचे लाखों उम्मीदवार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश भर के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं. यह परीक्षा 8 से 10 जून, 2026 तक 32,679 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है.लखनऊ नगर निगम ने उम्मीदवारों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल स्थापित किए हैं और वातावरण को ठंडा रखने के लिए पानी के टैंकर, कूलर और पंखों की व्यवस्था की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ