भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी प्रॉसिक्यूटर नावी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के बाद अमेरिकी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप प्रशासन ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर कई नए और कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिका का मानना है कि ये कोर्ट अब राजनीतिक हो गया है और इसने युद्ध अपराधों के आरोपों में अमेरिका और इजरायल के लोगों पर गलत और गैर-कानूनी तरीके से मुकदमा चलाने की कोशिश की है. इसी वजह से अमेरिका इस कोर्ट को खत्म करने की मुहिम चला रहा है.सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा की. आपको बता दें कि पिल्लई ICC और बाकी अंतरराष्ट्रीय अदालतों में जज रह चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
रुबियो ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में मार्को रुबियो ने कहा,”हम इस मनमानी करने वाली अदालत के साथ लेन-देन पर रोक लगाएंगे, उनके संसाधन बंद कर देंगे और हमारे खिलाफ काम करने की उनकी क्षमता को खत्म कर देंगे.” उन्होंने कहा, ”अमेरिका और यहां की जनता इस नकली ICC के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं.” इन प्रतिबंधों के तहत, अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में ICC की किसी भी संपत्ति को ब्लॉक कर दिया जाएगा. साथ ही कोर्ट के साथ कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनियों और लोगों को अपना कारोबार समेटने के लिए छह महीने का समय दिया गया है.
ICC को दी चेतावनी
रुबियो ने कहा कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही इस कोर्ट को लेकर गंभीर चिंताएं रखते हैं. इस कोर्ट को युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए बनाया गया था, जिन पर संबंधित पक्ष कार्रवाई नहीं कर सकते. लेकिन उन्होंने कहा कि सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप ही इस कोर्ट के खिलाफ कदम उठाने को तैयार थे. उन्होंने कहा, ”ICC अपनी धमकियां बंद कर दे या फिर हम उसे ही खत्म कर देंगे.”
ICC ने की निंदा
ICC ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे कानून के शासन और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नींव पर हमला बताया. कोर्ट ने एक बयान में कहा, ”ये न्याय की प्रक्रिया में बाधा डालने और कोर्ट को वो काम करने से रोकने की कोशिश है, जिसके लिए इसे बनाया गया था.” बयान में आगे कहा गया, ”ये कानून के शासन और अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था की नींव पर हमला है, जो उस बुनियादी सिद्धांत पर चोट करता है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.” ICC की प्रेसिडेंट टोमोको अकाने ने कहा कि कोर्ट गंभीर अपराधों के अनगिनत पीड़ितों के लिए, कानून और सबूतों के आधार पर काम करते हुए, आजादी और निष्पक्षता के साथ अपने काम को पूरी तरह से जारी रखेगा.” उन्होंने दूसरे ICC सदस्यों से भी समर्थन की अपील की.
ये भी पढ़ें- ‘डींगें नहीं मार रहा, मैंने 8 युद्ध खत्म कराए’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
35 mins agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
1 hr agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
2 hrs agoLIVE: स्पेन में रेल हादसे के 6 दिन बाद परिवहन मंत्री का इस्तीफा
2 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
3 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
3 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
12 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
13 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines