NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट, जानें अंतरिक्ष से कैसे किया मतदान?

भारतीय मूल के नासा एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने अपने दो साथियों संग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से यूएस मिडटर्म चुनाव में डाला वोट. पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर डिजिटल बैलेट भरकर चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित भेजा. सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए मेनन ने कहा- ‘जी हां, आप अंतरिक्ष से भी मतदान कर सकते हैं.’

Anil Menon, NASA, Vote From Space, International Space Station, US Midterm Elections

भारतीय मूल के नासा एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने अपने दो साथियों संग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से यूएस मिडटर्म चुनाव में डाला वोट.credit: X(Anil Menon)

लोकतंत्र में मतदान का अधिकार कितना महत्वपूर्ण है, इसकी एक शानदार मिसाल अंतरिक्ष से सामने आई है. भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन सहित तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अनिल मेनन के साथ उनके दो अन्य साथी ल्यूक डेलाने और जेसिका वाटकिंस ने भी इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया. तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में रहते हुए डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे पूरी तरह सुरक्षित तरीके से चुनाव अधिकारियों तक पहुंचाया.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

अनिल मेनन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी इस अनोखी वोटिंग का अनुभव साझा किया. उन्होंने लिखा, “जी हां, आप अंतरिक्ष से भी मतदान कर सकते हैं! अमेरिका के चालक दल के तीनों सदस्यों को अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने का विशेषाधिकार प्राप्त हुआ. हमने एक डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित रूप से भेज दिया.” धरती से सैकड़ों किलोमीटर दूर शून्य गुरुत्वाकर्षण में रहने के बावजूद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने यह साबित किया कि कोई भी दूरी किसी नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी से अलग नहीं कर सकती.

विज्ञापन

1997 से जारी है यह परंपरा

अनिल मेनन 14 जुलाई को रूसी सोयुज स्पेसक्राफ्ट के ज़रिए आईएसएस पहुंचे थे, जबकि जेसिका वॉटकिंस और ल्यूक डेलाने 1 अक्टूबर को स्पेसएक्स मिशन के ज़रिए इस ऑर्बिटल लैब का हिस्सा बने. अंतरिक्ष से वोट डालने की यह व्यवस्था कोई नई नहीं है, बल्कि लगभग तीन दशकों से चली आ रही है. टेक्सास ने वर्ष 1997 में एक कानून बनाकर अंतरिक्ष मिशन पर तैनात क्रू मेंबर्स को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वोट डालने की मंज़ूरी दी थी. इस सफल प्रक्रिया ने साबित कर दिया कि मिशन चाहे कितना भी दूर हो, लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट मायने रखता है.

जानें अंतरिक्ष से कैसे किया मतदान?

अंतरिक्ष से वोटिंग के लिए एक बेहद सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. वोट डालने से पहले बैलेट को पूरी तरह एन्क्रिप्ट किया जाता है, ताकि गोपनीयता बनी रहे और सिर्फ संबंधित एस्ट्रोनॉट व अधिकृत चुनाव अधिकारी ही इसे खोल सकें. यह डेटा नासा के ‘नियर स्पेस नेटवर्क’ के ज़रिए धरती पर भेजा जाता है, जिसका संचालन मैरीलैंड स्थित गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर करता है. तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के वोट टेक्सास की हैरिस काउंटी के चुनाव अधिकारियों को भेजे गए, जहाँ नासा का जॉनसन स्पेस सेंटर और मिशन कंट्रोल स्थित है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ