क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड; बताए जान बचाने के तरीके
Iran News: ईरान को इस बात खतरा है कि अमेरिका उनके ऊपर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है. इसके मद्देनजर तेहरान की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ये बताया गया है कि अगर परमाणु हमला होता है तो खुद की जान कैसे बचाई जा सके.
क्या ईरान पर हो सकता है न्यूक्लियर अटैक (AI Image)
Nuclear Attack Survival Tips: ईरान ने पब्लिक सेफ्टी के लिए एक अनोखी गाइड जारी की है, जिसमें बताया गया है कि परमाणु विस्फोट के वक्त नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं. सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की तरफ से जारी किए गए 8 मिनट के इस वीडियो में शेल्टर खोजने, रेडियोएक्टिव कंटामिनेशन से बचने और न्यूक्लियर फॉलआउट से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. ये सलाह ऐसे वक्त में आई है जब ईरान की जमीन के काफी नीचे बनी न्यूक्लियर फैसिलिटीज, खासकर नतान्ज़ के पास ‘पिकएक्स माउंटेन’ साइट पर अमेरिका की तरफ से संभावित सैन्य हमले की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं.
विज्ञापन
‘घर के अंदर रहें, AC बंद करें’
ईरान के आपातकालीन अधिकारियों ने परमाणु विस्फोट से 4 बड़े खतरों की पहचान की है: तेज रेडिएशन और तेज रोशनी, ताकतवर ब्लास्ट वेव्स, हद से ज्यादा गर्मी और रेडियोधर्मी पदार्थ. इस्फहान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के इब्राहिम अदेलज़ादेह ने लोगों को सलाह दी है कि वो मजबूत इमारतों के अंदर शेल्टर लें. बेहतर होगा कि वे बेसमेंट में या इमारत के बीच वाले कमरों में रहें, जो खिड़कियों से दूर हों.
एयर कंडीशनर और वेंटिलेशन सिस्टम बंद कर दें, जो बाहर से हवा अंदर खींचते हैं.
कम से कम 24 घंटे तक शेल्टर के अंदर ही रहें.
पैकेटबंद खाना खाएं और बोतल बंद पानी पिएं.
गाड़ियों का इस्तेमाल इमरजेंसी शेल्टर के रूप में न करें.
अगर आप बाहर हों, तो क्या करें?
जो लोग बाहर फंस गए हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे तेज चमक (फ्लैश) की ओर सीधे न देखें. उन्हें जमीन से सटकर लेट जाना चाहिए, किसी मजबूत आड़ के पीछे छिपना चाहिए और अपने सिर व चेहरे को बचाना चाहिए. शुरुआती विस्फोट तरंगें गुजर जाने के बाद, उन्हें तुरंत किसी नजदीकी मजबूत इमारत के अंदर चले जाना चाहिए. अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि विस्फोट की तस्वीरें लेने या उसे देखने के लिए बाहर न रुकें.
विज्ञापन
⚡Iran has started broadcasting NUCLEAR STRIKE warnings to its own people on state TV.
A formal civil-defense video has been issued citing its own what-if — a US atomic bomb strike against the mountain next to the Natanz nuclear site. First instruction: "If you see the intense… pic.twitter.com/jM5UDY51jO
सलाह में बताया गया है कि रेडियोएक्टिव कण हवा के जरिए फैल सकते हैं और विस्फोट वाली जगह से काफी दूर के इलाकों को भी प्रभावित कर सकते हैं. जो लोग रेडियोधर्मी धूल के संपर्क में आ गए हैं, उन्हें अपने बाहरी कपड़े सावधानी से उतारकर प्लास्टिक बैग में सील कर देने चाहिए, और अपनी त्वचा और बालों को साबुन और गुनगुने पानी से धो लेना चाहिए. अधिकारियों ने बिना डॉक्टरी सलाह के आयोडीन की गोलियां न लेने की भी चेतावनी दी है. ‘स्टेबल आयोडीन’ थायरॉयड को कुछ प्रकार के रेडियोधर्मी आयोडीन से तो बचाता है, लेकिन ये शरीर को दूसरे रेडिएशन के खतरों से सुरक्षित नहीं रखता.
ईरान ने अभी ये चेतावनी क्यों जारी की है?
ये गाइडेंस ईरान के ‘पैसिव डिफेंस वीक’ के दौरान जारी की गई है. हालांकि वाशिंगटन के साथ तनाव के चलते इसके समय ने सबका ध्यान खींचा है. खबरों के मुताबिक 16 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करते हुए, ‘पिकएक्स माउंटेन’ को निशाना बनाने की संभावना पर चर्चा की थी.
विज्ञापन
इसी के बाद ये ताजा सलाह जारी की गई है, जिसका मकसद ईरानी नागरिकों को परमाणु विस्फोटों और रेडियोएक्टिव कंटामिनेशन जैसी संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है. अधिकारियों ने बैटरी से चलने वाले रेडियो रखने की भी सलाह दी है, ताकि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक गड़बड़ी के कारण संचार नेटवर्क ठप होने की स्थिति में भी संपर्क बना रहे.