US Midterm Election Result 2026: मतदान खत्म और मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म हो गई है और अब मतगणना चल रही है, जिसे पूरी होने में कई दिन लग सकते हैं. इन चुनाव में संसद के 470 सदस्यों के अलावा कई राज्यों के गवर्नर भी चुने जाएंगे.

US Midterm Elections | Donald Trump | Republicans Democrates

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन राष्ट्रपति के 4 साल के कार्यकाल में पहले 2 साल बाद कराए जाते हैं. (Credit- AI)

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म हो गई है और भारतीय समय के अनुसार, आज 4 नवंबर की सुबह साढ़े 4 बजे मतगणना शुरू हो गई. जॉर्जिया, इंडियाना, केंटकी, साउथ कैरोलिना, वरमोंट और वर्जीनिया समेत 8 राज्यों में मतगणना जारी है. मतदान शुरू होने से पहले ही 5.76 करोड़ लोग अर्ली वोटिंग के जरिए वोट डाल चुके हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार शुरुआती वोटिंग 2022 के मिडटर्म चुनाव से आगे निकल गई है.

विज्ञापन

2022 में करीब 4.59 करोड़ लोगों ने अर्ली वोटिंग की थी. इस बार अर्ली वोटिंग में डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों की हिस्सेदारी ज्यादा रही है. हालांकि, रिपब्लिकन समर्थक आमतौर पर चुनाव के दिन मतदान करना पसंद करते हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि साउथ कैरोलाइना में 19 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट डाला है. पिछले 30 साल में पहली बार किसी गवर्नर चुनाव में इतने लोगों ने वोट डाला है. इन चुनावों में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सीटों के नतीजे आएंगे. इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ