Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण

कांग्रेस आज से पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रचार का आगाज करेगी और पहली रैली राहुल गांधी करेंगे. वहीं भाजपा देशभर में विपक्ष के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा निकाल रही है, जिसके तहत आज गोरखपुर में कार्यक्रम होगा.

Breaking News

Credit- News24GFX

राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज, विशाल ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे

विज्ञापन

नितिन नवीन आज गोरखपुर में दोपहर 12:00 बजे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च की अगुवाई करेंगे, जो महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार पटेल प्रतिमा के पास माता काली मंदिर पर समाप्त होगी.

विज्ञापन

विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे से नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के हॉल संख्या 5 में ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का आज इंदौर (मध्य प्रदेश) में आखिरी दिन है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु और केरलम में ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक सहकारी समिति और उसके प्रवर्तक के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में बुधवार को केरलम और तमिलनाडु में छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जांच में भारत लझना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी’ (बीएलएम) के संस्थापक सदस्य और वास्तविक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. प्रेमकुमार तथा कुछ अन्य लोग शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के कोच्चि कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दोनों राज्यों में कुल 11 परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की.

आरोप है कि प्रेमकुमार ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए आम जमाकर्ताओं से जुटाई गई सोसाइटी की करोड़ों रुपये की रकम को अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में हस्तांतरित कर दिया जिसका इस्तेमाल उन्होंने निजी कार्यों के लिए किया. ईडी का दावा है कि उन्होंने समिति के रागम थिएटर को गिरवी रख दिया, लेकिन इससे मिली रकम समिति तक नहीं पहुंची. इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु के कांचीपुरम में पत्नी के नाम पर करीब 500 एकड़ जमीन खरीदी.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: पंजाब में भाजपा-कांग्रेस बजाएगी चुनावी बिगुल

पंजाब में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है. इसके लिए सियासी रणनीतियां बननी तेज हो गई हैं. पंजाब की सियासत के लिए आज का दिन बड़ा अहम होने वाला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज संगरूर से अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे. वहीं भाजपा की ओर से चंडीगढ़ में 'जख्म 84 दे' कॉन्क्लेव का आयोजन कर रही है. भाजपा 1984 के सिख विरोधी दंगों पर सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित किया है. इसमें दंगों के पीड़ित, प्रत्यक्षदर्शी, कानूनी विशेषज्ञ और राजनेता शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल

पाकिस्तान ने स्वदेशी रूप से विकसित तथा हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल फाज का सफल उड़ान परीक्षण किया. यह जानकारी पाकिस्तानी सेना ने दी. पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, यह परीक्षण मंगलवार को किया गया. उसने कहा कि इससे पाकिस्तान वायुसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. बयान में कहा गया है, "अत्याधुनिक टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इस उपलब्धि पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: हैदराबाद के मेदीपट्टनम में किंग्स रेस्टोरेंट में लगी आग

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेदीपट्टनम में किंग्स रेस्टोरेंट में आग लग गई है. दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पा लिया गया है.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: स्पेन में परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा

स्पेन में भीषण हाई-स्पीड ट्रेन हादसे के छह दिन बाद परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस दुर्घटना में कम से कम 69 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: हैदराबाद में 6.78 करोड़ के नकली नोट बरामद

तेलंगाना के हैदराबाद में अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर SOT ने नकली करेंसी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया. फ्यूचर सिटी पुलिस कमिश्नर, डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और ₹500 के नकली नोट जब्त किए, जिनकी कुल कीमत ₹6.78 करोड़ थी. पुलिस ने 1 नवंबर, 2026 को NH-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार रोकी और मदुपोजू कर्णकर, चिनोला माणिक्य रेड्डी, चेरुकुपेल्ली रत्नाकर रेड्डी और करनम अजय कुमार को गिरफ्तार किया. रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच चल रही है.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग जारी

दिल्ली में GRAP-II लागू है, जिसके चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बरती जा रही है और हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है.  दिल्ली में किसी भी हालत में BS6 से नीचे के वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: पंजाब के संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली

पंजाब में आज से विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज होगा. आज राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर रहेंगे और संगरूर में इंसाफ रैली करके चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ