VIDEO: ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले के वीडियो, जान बचाने को भागते लोग, आसमान में धुएं का गुबार

America Israel Attack on Iran: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें 2 देशों के हमले से ईरान में मची तबाही का मंजर देखा जा सकता है।

israel america attack on iran

पहले इजरायल ने और फिर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया।

विज्ञापन

America Israel Attack Videos: ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला कर दिया है। पहले इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला किया और मिसाइलें दागीं। इसके बाद अरब सागर में तैनात अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन ने हमला किया। तेहरान समेत इशफहाम, कोम, कराज, तबरीज शहरों में हमले हुए हैं। एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इजरायल और ईरान दोनों ने हमले की पुष्टि भी कर दी है।

वहीं सोशल मीडिया पर ईरान में हमले के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में ईरान के तेहरान शहर के आसमान में धुएं का गुबार, धमाकों की आवाज, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते लोग देखे जा सकते हैं। ईरान के राष्ट्रपति भवन, मंत्रालयों और मंत्रियों के घरों को भी टारगेट किया गया है। इजरायल ने ईरान पर हमले के मद्देनजर अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और देश में इमजरेंसी लागू करके लोगों को शेल्टर में भेज दिया है। वहीं ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

विज्ञापन

देखें ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ