
Exclusive VIDEO: Elvish Yadav संग कंट्रोवर्सी पर Maxtern ने खोले कई राज, बताई लड़ाई की असली वजह
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
Elvish Yadav Vs Maxtern: एल्विश यादव और सागर ठाकुर के बीच का विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भले ही एल्विश यादव ने सागर से लड़ाई के बाद माफी मांग ली हो लेकिन यह मामला फिलहाल सुलझता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने News 24 के साथ झगड़े की पूरी कहानी बताई। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उस दिन क्या-क्या हुआ था और किस बात को लेकर एल्विश यादव उनसे मारपीट करने के लिए 8-10 लोगों को लेकर आए थे।
बता दें कि एल्विश यादव और सागर ठाकुर की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एल्विश कुछ लोगों को साथ लेकर सागर ठाकुर के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ सागर ने गुरुग्राम पुलिस में FIR भी दर्ज कराई थी। वहीं एल्विश यादव ने अपना पक्ष रखते हुए बताया था कि मैक्सटर्न ने उनके माता-पिता को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। हालांकि दोनों के बीच चल रही इस लड़ाई के बीच पूरे मामले पर मैक्सटर्न ने अपनी बात रखी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: