image (89)
विज्ञापन

WTC 2025 Final: इन दिन दिन खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला, ICC ने किया तारीखों का ऐलान

World Test Championship 2025 Final:आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगले साल 2025 में खेला जाएगा। ICC ने इस मैच की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपिय​नशिप प्वाइंट्स टेबल में भारत पहले स्थान पर हैं।

World Test Championship 2025 Final: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों की तारीख और जगह का ऐलान हो गया है। पहले दो फाइनल की तरह इस बार भी इंग्लैंड में ही फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 11 से 15 जून के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा 16 जून को रिजर्व-डे रखा गया है। फाइनल मुकाबला पहली बार ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले साउथेम्प्टन (2021) और ओवल (2023) में खेले गए थे।

डब्ल्यूटीसी 2025 का फाइनल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर 11 से 15 जून तक खेला जाएगा। इस बार रिजर्व डे भी रखा गया है। ऐसे में अगर इस मुकाबले में कोई भी दिन बारिश की वजह से धुल जाता है तो छठे दिन भी ये मैच जारी रहेगा। अगर बात भारत की करें तो रोहित की कप्तानी में टीम विश्व टेस्ट चैंपिय​नशिप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है। टीम इंडिया को अभी 10 और टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर से फाइनल में जगह बना सकती हैं। बता दें कि इससे पहले भारत ने दो बार फाइनल में जगह बनाई थी और दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार विश्व टेस्ट चैंपिय​नशिप को जीतना चाहेगी। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ