दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद 3 खिलाड़ियों की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री, सेलेक्टर्स की रहेंगी नजरें

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज जल्द ही होने वाला है। इस टूर्नामेंट में 3 खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स की नजरें रहने वाली हैं। दलीप ट्रॉफी के बाद इन तीनों खिलाड़ियों की टेस्ट टीम में एंट्री हो सकती है।

team india

team india

Duleep Trophy 2024: भारत में 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ये टूर्नामेंट कुछ युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अहम होने वाला है। दलीप ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सेलेक्टर्स और कोच को प्रभावित करके युवा खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। ऐसे में अब इन तीन खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं जो दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

1. अर्शदीप सिंह

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए फिलहाल टी20 और वनडे मैच खेला करते हैं। उनको टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना का मौका नहीं मिला है। अब अर्शदीप सिंह दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू कर सकते हैं। अर्शदीप ने अभी तक भारत के लिए 8 वनडे और 54 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा अर्शदीप टीम इंडिया के लिए 2 टी20 विश्व कप भी खेल चुके हैं।

2. आवेश खान

आवेश खान भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अभी तक आवेश को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में अब दलीप ट्रॉफी में आवेश कमाल का प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहेंगे। आवेश ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 23 टी20 और 8 वनडे मुकाबले खेले हैं।

3. खलील अहमद

खलील अहमद ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी गेंदबाजी की थी। जिसके बाद खलील को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में रखा गया था। अब खलील के पास भी दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने का मौका होगा। खलील ने अभी तक भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ