
Video: क्या रोहित शर्मा LSG करेंगे जॉइन? जोंटी रोड्स हिटमैन के मुरीद, दिया ये जवाब
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Jonty Rhodes On Rohit Sharma To Join LSG: आईपीएल के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन दिसंबर में संभावित है। कहा जा रहा है कि ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ी इधर-उधर हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में जा सकते हैं। जबकि केएल राहुल को कप्तानी से हटाया जा सकता है। हालांकि फिलहाल ये अटकलें हैं, लेकिन रोहित के सवाल LSG फ्रेंचाइजी तक भी पहुंच रहे हैं। LSG के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने न्यूज 24 से खास बातचीत में रोहित शर्मा के LSG जॉइन करने के सवाल पर जवाब दिया।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को शाकिब अल हसन ने दिया ‘धोखा’, छूट गई खिलाड़ियों की हंसी
जोंटी रोड्स ने कहा- रोहित उस तरह के खिलाड़ी हैं, जिन्हें काफी अनुभव है। वे कई खिताब जीत चुके हैं। उन्हें हर टीम लेना चाहेगी। जोंटी ने आगे कहा- मैं एमआई फ्रेंचाइजी के कप्तान बदलने के फैसले पर कमेंट नहीं कर सकता, लेकिन अगर वे कहीं जाते हैं, तो कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें छोड़ना नहीं चाहेगी। मैंने मुंबई इंडियंस में भी रोहित के साथ काम किया है। रोहित जितने अच्छे कप्तान हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। वे प्रैशर वाली सिचुएशन में भी शांत रहते हैं। रोहित जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।
पूरा इंटरव्यू वीडियो में देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: