ENG vs SL: जो रूट को रोकना मुश्किल, बैक टू बैक सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

Joe Root Century Record: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक ठोके। इसी के साथ वे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन के मामले में कुमार संगकारा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं।

ENG vs SL Joe Root Century

Joe Root Century

विज्ञापन

Joe Root Century Record: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है। रूट का टेस्ट क्रिकेट में तूफान जारी है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने बैक टू बैक सेंचुरी ठोक डालीं। रूट ने पहली पारी के बाद दूसरी में भी कमाल किया और शानदार शतक जमाया। तीसरे दिन दूसरे सेशन में इंग्लैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 121 गेंदों में 10 चौके ठोक 103 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने जो रूट  

जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट में रूट के नाम 265 पारियों में 34 शतक हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम 291 पारियों में 33 शतक दर्ज हैं। इसके साथ ही वे लॉर्ड्स में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। जो रूट इस मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन

लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट की दोनों पारियों में अंतिम शतक माइकल वॉन ने लगाया था। उन्होंने 2004 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ये कारनामा किया था। रूट ने 20 साल बाद ये कीर्तिमान गढ़ा। माइकल वॉन से पहले ग्राहम गूच (1990) और जॉर्ज हेडली (1939) में ये कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन

फैब-4 में सबसे आगे जो रूट 

जो रूट एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट की  फैब-4 लिस्ट में जो रूट 34 शतकों के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ 32-32 शतक के साथ काबिज हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। जिनके नाम 29 शतक दर्ज हैं।  खास बात यह है कि जनवरी 2021 में विराट कोहली 27 शतकों के साथ सबसे आगे थे। रूट के नाम सिर्फ 17 शतक ही थे, लेकिन पिछले तीन साल में उन्होंने रनों का ऐसा अंबार लगाया कि सब रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड! 

रूट की तूफानी फॉर्म को देखते हुए कई दिग्गज कह चुके हैं कि वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी जल्द ही तोड़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग ने ऐसी उम्मीद जताई है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर 15921 रनों के साथ काबिज हैं। रूट के नाम अब तक 145 मैचों की 265 पारियों में 12377 रन दर्ज हो चुके हैं। अभी वे विश्व के सातवें नंबर के बल्लेबाज हैं। रूट जल्द ही श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। जिनके नाम 12400 रन दर्ज हैं। वे सिर्फ 23 रन पीछे हैं। इसी के साथ 96 रन बनाते ही रूट इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज एलेस्टेयर कुक से आगे निकल जाएंगे। जिन्होंने टेस्ट में 12472 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ