हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UPL 2024: देहरादून वॉरियर्स के कप्तान आदित्य तारे ने शेयर किया अपना अनुभव, बोले- इस बार तैयारियां अच्छी हैं

15 सितंबर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 शुरू हो रही है। इस लीग की शुरुआत से पहले देहरादून वॉरियर्स के कप्तान आदित्य तारे ने टूर्नामेंट को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं।

विज्ञापन
aditya tare

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें से एक टीम देहरादून वॉरियर्स भी है। इस टीम की कमान आदित्य तारे के हाथों में है, जो इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। तारे घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड के लिए खेलते हैं, साथ ही अपनी कप्तानी में मुंबई को रणजी चैम्पियन भी बना चुके हैं। तारे ने News24 के साथ एक्सक्लूसिव बात की है, जिसमें उन्होंने इस लीग में खेलने के अपने अनुभवों को बताया है। उन्होंने कहा, ‘उन्हें पिछली बार इस लीग में खेलने में काफी मजा आया। इस बार नई टीमें हैं और खिलाड़ियों को ड्राफ्ट में लिया गया है। इसको लेकर हमारे खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारियां की हैं। इसलिए मुझे लगता है कि जितनी अच्छी क्रिकेट पिछले साल हुई थी, उतनी अच्छी क्रिकेट इस साल भी होगी। इस लीग के जरिए उत्तराखंड का टैलेंट निकलकर सामने आ रहा है।’ पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें:- बीच मैदान जब धोनी पर बुरी तरह भड़के आशीष नेहरा, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच कब खेला गया था पहला टेस्ट मुकाबला, क्या था मैच का नतीजा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola